फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Temporary seniority list of 244 HPPS officers released in Himachal Pradesh

HPPS: हिमाचल प्रदेश में 244 एचपीएस अधिकारियों की अस्थायी वरिष्ठता सूची जारी

Tue, 12 Dec 2023 10:48 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Dec 2023 10:48 AM IST
सार

हिमाचल गृह विभाग की ओर से अधिकारियों की 1 जनवरी 2023 तक की अस्थायी वरिष्ठता सूची को सार्वजनिक किया गया है। ऐसा इसलिए कि अगर किसी अधिकारी की आपत्तियां व सुझाव हों तो वे बेझिझक दे सकेंगे।

विज्ञापन
Temporary seniority list of 244 HPPS officers released in Himachal Pradesh
एचपीपीएस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस विभाग ने एचपीएस अधिकारियों की अस्थायी वरिष्ठ सूची जारी कर दी है। विभाग की ओर से जो सूची जारी हुई है, उसमें 244 एचपीएस अधिकारी शामिल हैं। इनमें से अधिकांश पुलिस अधिकारी हिमाचल में हैं। जबकि कई प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली व अन्य राज्यों में सेवाएं दे रहे हैं। पदोन्नत हुए कई अधिकारी सेवानिवृत्त भी हुए हैं। हिमाचल गृह विभाग की ओर से अधिकारियों की 1 जनवरी 2023 तक की अस्थायी वरिष्ठता सूची को सार्वजनिक किया गया है। ऐसा इसलिए कि अगर किसी अधिकारी की आपत्तियां व सुझाव हों तो वे बेझिझक दे सकेंगे।

विज्ञापन


विभाग की ओर से 23 दिसंबर, 2023 तक आपत्तियां देने को कहा गया है। एचपीएस अधिकारी की वरिष्ठता सूची का मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। अदालत से निपटारा होने के बाद विभाग फाइनल सूची जारी करेगा। गृह विभाग भारतीय पुलिस सेवा एचपी कैडर की सिविल लिस्ट-2023 को तैयार करने में जुट हुआ है। इसे अंतिम रूप देने और मुद्रित करने से पहले विभाग ने आपत्तियां भी आमंत्रित की थीं। गृह विभाग ने सिविल लिस्ट-2023 का भी एक ड्राफ्ट जारी किया था, ताकि अनजाने में यदि कोई गलतियां रह गई हों तो उसमें सुधार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed