फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Technical committee constituted to stop the increasing accidents of paragliding in Himachal

HP High Court: हिमाचल में पैराग्लाइडिंग के बढ़ते हादसों को रोकने के लिए तकनीकी कमेटी गठित

Fri, 13 Jan 2023 10:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Jan 2023 10:40 AM IST
सार

पैराग्लाइडिंग के दौरान बढ़ते हादसों को रोकने के लिए तकनीकी कमेटी का गठन किया गया है। इसके साथ सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को मोबाइल एप बनाने का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन
Technical committee constituted to stop the increasing accidents of paragliding in Himachal
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग के दौरान बढ़ते हादसों को रोकने के लिए तकनीकी कमेटी का गठन किया गया है। इसके साथ सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को मोबाइल एप बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। राज्य सरकार ने यह जानकारी स्टेटस रिपोर्ट के माध्यम से हाईकोर्ट को दी। अदालत ने मामले की सुनवाई अब 16 मार्च निर्धारित की है। स्टेटस रिपोर्ट में सरकार ने अदालत को बताया कि पैराग्लाइडिंग की गतिविधियों के लिए ट्रैकिंग सिस्टम बनाया जा रहा है। इस सिस्टम के तहत मोबाइल एप से पैराग्लाइडर पर नियंत्रण खोकर गुम हुए पर्यटकों को तलाशने में मदद मिलेगी और साथ ही पायलट के उपकरणों की निगरानी भी की जाएगी।

विज्ञापन


इसके अलावा जिला स्तर पर खेल क्लब और एसोसिएशन बनाने के निर्देश दिए गए है। अदालत को बताया गया कि सोलो पैराग्लाइडर को खेल क्लब और एसोसिएशन में पंजीकृत किया जाएगा। पैराग्लाइडिंग पर इन खेल क्लबों की ओर से कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। आपातकाल की स्थिति में छह सदस्यीय टीम को गठित करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा इस टीम में एक संबंधित तहसीलदार और वन क्षेत्रपाल को भी सदस्य बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि बीड़ बिलिंग में पैराग्लाडिंग के बढ़ते हादसों पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। अदालत ने प्रदेश में साहसिक खेल गतिविधियों में सुरक्षा मानकों पर भी सवाल उठाए हैं। बीड़ बिलिंग में 2013 में पैराग्लाइडिंग के वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था, तब से यह घाटी साहसिक खेल के लिए मशहूर है। इसे दुनिया की दूसरी सबसे बेहतरीन पैराग्लाइडिंग साइट के रूप में इसे जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed