{"_id":"609ce44cd37c1024c62c8edf","slug":"teams-will-monitor-ration-distribution-in-ration-dipos-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो में राशन आवंटन की जांच करेंगी टीमें, सरकार को मिल रहीं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो में राशन आवंटन की जांच करेंगी टीमें, सरकार को मिल रहीं शिकायतें
Thu, 13 May 2021 02:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 13 May 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
राशन पॉश मशीन।
- फोटो : खाद्य आपूर्ति विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश सरकार ने डिपुओं में उपभोक्ताओं को सस्ते राशन के आवंटन की जांच के लिए टीमें गठित की हैं। टीमें देखेंगी कि डिपो होल्डर लोगों को कोविड नियमों का पालन करते हुए राशन दे रहे हैं या नहीं। प्रदेश में शहरों के साथ गांवों में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
डिपो धारकों की जिम्मेदारी तय की गई है कि वे लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी देने के साथ पॉस मशीनों में अंगुली लगाने से पहले सैनिटाइज करें, डिपो को सैनिटाइज करें और उचित दूरी के नियम का पालन करवाएं। अगर डिपो में इन नियमों का पालन नहीं हो रहा है कि डिपोधारक पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सरकार को शिकायतें मिल रही हैं कि राशन की दुकानें सैनिटाइज नहीं की जा रही हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि 26 राज्यों में लोगों को पॉस मशीनों से राशन दिया जा रहा है। ऐसे में पॉस मशीनों से राशन देने की प्रक्रिया बंद नहीं की जा सकती है। कुछ डिपो धारक इन मशीनों को बंद करने की मांग कर रहे हैं। विभाग का मानना है कि अगर इन मशीनों से राशन देने की प्रक्रिया को बंद किया जाता है तो गडबड़ियां होंगी। इसलिए डिपो और पॉस मशीनों को सैनिटाइज करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक आरके गौतम ने बताया कि सरकार ने डिपो में उपभोक्ताओं को सस्ते राशन आवंटन की जांच के लिए टीमें गठित की हैं। डिपो होल्डर लोगों को कोविड नियमों का पालन करते हुए राशन दे रहे है या नहीं, टीमें इसकी जांच करेगी।