फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Team India can play one match of Cricket World Cup in Dharamshala

Cricket World Cup: क्रिकेट विश्व कप का एक मुकाबला धर्मशाला में खेल सकती है टीम इंडिया

Sat, 03 Jun 2023 12:11 PM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Jun 2023 12:11 PM IST
सार

आईसीसी की ओर वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। इसी माह सात जून को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच इंग्लैंड में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
Team India can play one match of Cricket World Cup in Dharamshala
धर्मशाला क्रिकेट मैदान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में अक्तूबर और नवंबर में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के तीन से चार मैचों की मेजबानी का मौका धर्मशाला को मिल सकता है। भारतीय टीम भी टूर्नामेंट का एक मुकाबला धर्मशाला स्टेडियम में खेल सकती है। आईसीसी की ओर वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। इसी माह सात जून को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच इंग्लैंड में खेला जाएगा।  इस दौरान अक्तूबर से भारत में होने वनडे क्रिकेट विश्व कप के मैचों का शेड्यूल भी जारी किया जा सकता है। धर्मशाला स्टेडियम को विश्व कप के मैच मिलने में इसकी खूबसूरती के साथ इसकी नई आउटफील्ड का हाथ भी रहेगा।

विज्ञापन


जिसे हाल ही में हुए आईपीएल मैचों में भी अच्छा रिस्पांस मिला है। यहां पर देश और विदेशी मेहमान आना पसंद करते हैं।  एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि अक्तूबर-नवंबर में भारत में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के तीन से चार मैच मिलने की उम्मीद है। उम्मीद यह भी रहेगी भारतीय टीम का एक मैच धर्मशाला स्टेडियम के खाते में आए। जल्द ही आईसीसी की ओर वनडे विश्व कप का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई आउटफील्ड बनने के बाद स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम भी मजबूत हो गया है। अब बारिश के बाद स्टेडियम को 15 से 20 मिनट में फिर से खेलने के लिए तैयार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed