फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Teachers who give 80 percent results in the exam will get special pay hike in himachal

Teachers Special Increment: परीक्षा में 80 फीसदी परिणाम देने वाले शिक्षकों को मिलेगी विशेष वेतन वृद्धि

Sat, 04 Jun 2022 10:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Jun 2022 10:27 AM IST
सार

 राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस योजना को लागू किया जाएगा। कोरोना संकट से पहले शिक्षा विभाग की ओर से बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को विशेष इंक्रीमेंट देना शुरू किया था। मार्च 2020 के बाद इसे बंद कर दिया था। 

विज्ञापन
Teachers who give 80 percent results in the exam will get special pay hike in himachal
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की बोर्ड कक्षाओं में 80 से 100 फीसदी परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को विशेष वेतन वृद्धि मिलेगी। शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए इस बाबत उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रस्ताव बनाना शुरू कर दिया है। तीसरी, पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के शिक्षक इसके दायरे में आएंगे। बोर्ड कक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने वाले शिक्षकों को अधिक वित्तीय लाभ देने की तैयारी शुरू की गई है। राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस योजना को लागू किया जाएगा। कोरोना संकट से पहले शिक्षा विभाग की ओर से बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को विशेष इंक्रीमेंट देना शुरू किया था। मार्च 2020 के बाद इसे बंद कर दिया था। अब दोबारा से इस पर मंथन शुरू हो गया है।

विज्ञापन


इसी शैक्षणिक सत्र से विशेष वेतन वृद्धि देने की योजना है। दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे इसी माह घोषित होने हैं। ऐसे में शिक्षा निदेशालय का यह प्रस्ताव सिरे चढ़ा तो जुलाई-अगस्त तक इन दो बोर्ड कक्षाओं के शिक्षकों का मूल्यांकन करने के बाद इंक्रीमेंट दे दी जाएगी। तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षाओं में 80 फीसदी से अधिक परिणाम देने वाले शिक्षकों को इनकी वार्षिक परीक्षाओं के बाद इंक्रीमेंट दी जाएगी। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि इस प्रस्ताव को अभी तैयार किया जा रहा है। गुणात्मक शिक्षा पर सरकार का जोर है। ऐसे में बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को भी प्रोत्साहित करने के लिए प्रस्ताव बनाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed