{"_id":"604226e56825be1e684ffcad","slug":"teachers-not-to-visit-himachal-higher-education-directorate-till-31-march-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च तक उच्च शिक्षा निदेशालय में नहीं आ सकेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मार्च तक उच्च शिक्षा निदेशालय में नहीं आ सकेंगे शिक्षक
Sat, 06 Mar 2021 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों के 31 मार्च तक उच्च शिक्षा निदेशालय आने पर रोक लगा दी गई है। स्कूलों में जारी वार्षिक परीक्षाओं के बीच तबादलों के लिए शिमला पहुंच रहे शिक्षकों पर शिकंजा कसते हुए उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सभी जिला उपनिदेशकों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने प्रिंसिपलों को हिदायत देते हुए कहा है कि बिना पूर्व मंजूरी के कोई भी शिक्षक अपना स्टेशन नहीं छोड़े।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायतें मिली हैं कि कुछ शिक्षक लगातार अपने तबादलों से संबंधित फाइलों का स्टेटस जांचने के लिए शिमला स्थित निदेशालय में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब एक वर्ष बाद प्रदेश में स्कूल खुले हैं। ऐसे में शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ चर्चा कर सिलेबस को कवर करना चाहिए। स्कूलों में इन दिनों वार्षिक परीक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं। ऐसे में सभी शिक्षकों का स्कूलों में मौजूद रहना जरूरी है।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक ने कहा कि 31 मार्च 2021 तक उच्च शिक्षा निदेशालय आने पर शिक्षकों पर रोक रहेगी। इस दौरान बहुत ही जरूरी काम के बिना कोई शिक्षक यहां मिला तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा निदेशक ने कहा कि स्कूल प्रभारी की यह जिम्मेवारी रहेगी कि कोई भी शिक्षक बहुत ही आवश्यक कार्य होने पर ही स्टेशन छोड़े। अन्य शिक्षकों को स्टेशन छोड़ने की मंजूरी नहीं होगी।
विज्ञापन