फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Teacher accused of molesting girl students suspended, statements of 15 girl students recorded in court

Himachal: छेड़छाड़ के आरोपी अध्यापक को किया निलंबित, अदालत में 15 छात्राओं के हुए बयान दर्ज

Tue, 24 Jun 2025 10:47 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/राजगढ़ (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/राजगढ़ (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Jun 2025 10:47 AM IST
सार

 निदेशक स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेशों में उन्होंने कहा है कि टीजीटी (नॉन मेडिकल) राकेश कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 75 व पॉक्सो एक्ट सेक्शन 10 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Teacher accused of molesting girl students suspended, statements of 15 girl students recorded in court
निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्राओं से अशोभनीय व्यवहार व छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिक्षक को विभाग ने निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षक 48 घंटे से अधिक समय से पुलिस हिरासत में हैं, ऐसे में नियमानुसार उनपर यह कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निदेशक स्कूल शिक्षा हिमाचल प्रदेश ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेशों में उन्होंने कहा है कि टीजीटी (नॉन मेडिकल) राकेश कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 75 व पॉक्सो एक्ट सेक्शन 10 के तहत मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

 

ऐसे में वह 21 जून से पुलिस हिरासत में हैं। नियमानुसार लगातार 48 घंटे से अधिक पुलिस हिरासत में होने के चलते उन्हें आगामी आदेशों तक निलंबित किया गया है। उधर, इस मामले में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग को जांच का जिम्मा भी सौंपा गया है।  उधर, सोमवार को इस मामले में स्कूल की 15 छात्राओं के 164 के तहत अदालत के समक्ष बयान दर्ज हुए हैं। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। जबकि आरोपी शिक्षक पुलिस रिमांड पर है, उन्हें मंगलवार को पुनः अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को यह मामला विद्यालय प्रशासन के संज्ञान में शिक्षा संवाद के दौरान आया था। इसके बाद यौन उत्पीड़न समिति की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में लिखित व मौखिक शिकायतकर्ता छात्राओं को समिति सदस्यों के सामने अपना पक्ष रखने को कहा गया। इस दौरान छात्राओं ने विद्यालय के एक गणित अध्यापक पर उनके साथ गंदा व्यवहार करने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए थे। हालांकि स्कूल प्रबंधन के मामला संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई न होने पर शनिवार को लोगों ने स्कूल परिसर में प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उधर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग डॉ. हिमेंद्र बाली ने बताया कि निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आरोपी शिक्षक को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।  वहीं, एसपी एनएस नेगी ने बताया कि 15 छात्राओं के अदालत के समक्ष बयान दर्ज करवा लिए गए हैं। आरोपी शिक्षक पुलिस रिमांड पर है।

नशीली दवा के मामले में दो और व्यक्ति गिरफ्तार
वहीं, विशेष गठित पांवटा पुलिस टीम ने यमुनाघाट बैरियर पर 2,982 नशीले कैप्सूल व गोलियों समेत दो बाइक सवारों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दोनों से कड़ी पूछताछ में दो अन्यों के नाम सामने आए। जांच टीम ने इनके दो और साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। अदालत से दोनों को 25 जून तक का पुलिस रिमांड मिला है। बता दें कि उपमंडल पांवटा साहिब पुलिस की विशेष (डिटेक्शन सेल) टीम ने यमुनाघाट बैरियर पर नाके के दौरान बाइक सवार दो लोगों को रुकवाया। अं

बोया निवासी नरेंद्र कुमार और गोविंद राम के कब्जे से 2,386 नशीली कैप्सूल और 596 नशीली गोलियां बरामद हुईं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को अदालत से पुलिस रिमांड मिला है। इन आरोपियों से पूछताछ पर दो अन्य मुंशी राम निवासी अंबोया तथा गीता राम निवासी कंडेला का नाम सामने आया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को अदालत से बुधवार तक का पुलिस रिमांड मिला है। थाना प्रभारी पांवटा साहिब देवी सिंह नेगी ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नशीली दवा मामले में अब चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इस मामले की गहनता से जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed