{"_id":"647b4be2199ef73dea0bfed7","slug":"tanda-s-mother-child-hospital-will-be-named-after-gs-bali-notification-issued-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जीएस बाली के नाम पर होगा टांडा का मदर चाइल्ड अस्पताल, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जीएस बाली के नाम पर होगा टांडा का मदर चाइल्ड अस्पताल, अधिसूचना जारी
Sat, 03 Jun 2023 07:49 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा/धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा/धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Jun 2023 07:49 PM IST
सार
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मदर चाइल्ड हॉस्पिटल का नाम जीएस बाली मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल होगा।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी
- फोटो : संवाद
विस्तार
डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में 40 करोड़ रुपये से नवनिर्मित 200 बिस्तरों के मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल का नाम नगरोटा के पूर्व विधायक एवं मंत्री दिवंगत जीएस बाली के नाम पर रखा गया है। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मदर चाइल्ड हॉस्पिटल का नाम जीएस बाली मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल होगा। 200 बिस्तरों के इस अस्पताल में 8 डिलीवरी टेबल और 147 बेड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। दो ऑपरेशन थियेटर, चार बेड का आईसीयू भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केंद्र की योजना के तहत 2016 से अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। तीन महीने में अस्पताल के संचालन की उम्मीद है। मशीनें स्थापित कर दी गई हैं। मौजूदा अस्पताल के गायनी वार्ड में 30 बेड रहेंगे। रोगियों, तीमारदारों और स्टाफ के लिए बीओटी के आधार पर 500 वाहनों के लिए बहुमंजिला पार्किंग बनाने का प्रस्ताव कॉलेज प्रशासन ने सरकार को मंजूरी के लिए भेजा है। इस बहुमंजिला कार पार्किंग में शॉपिंग कांप्लेक्स का भी प्रावधान किया गया है। अस्पताल के प्रवेश द्वार पर नवनिर्मित सराय भवन का संचालन जिला रेड क्रॉस सोसायटी करेगी। शीघ्र अस्पताल प्रशासन जिला रेडक्रॉस सोसायटी के साथ एमओयू साइन कर सराय भवन सौंप देगा। ट्राॅमा सेंटर का कार्य अंतिम चरण में है। सरकार से अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की मांग की गई है।
विज्ञापन