फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tanda medical college and hospital super speciality block closed Amid Covid

टांडा का सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक पूरी तरह से कर दिया बंद, गंभीर बीमारियों के रोगियों की नहीं हो रही सर्जरी

Thu, 13 May 2021 02:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 13 May 2021 02:11 PM IST
सार

चंबा, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और ऊना जिलों के गंभीर रोगों से ग्रस्त लोगों के इलाज के लिए टांडा अस्पताल में बनाया गया सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक पूरी तरह बंद हो गया है। हार्ट, कैंसर, न्यूरो जैसी गंभीर बीमारियों के रोगियों की सर्जरी अब टांडा में नहीं हो रही है। दिल, न्यूरो और कैंसर जैसे गंभीर रोगों से ग्रस्त इन जिलों के लोग अब निजी अस्पतालों में लुटने के मजबूर हो गए हैं। गरीब मरीज निजी अस्पतालों में भी नहीं जा पा रहा और मरने को मजबूर है। हिमकेयर स्वास्थ्य बीमा का कार्ड अधिकतर निजी अस्पतालों में नहीं चलते हैं।

विज्ञापन
Tanda medical college and hospital super speciality block closed Amid Covid
tanda medical college - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंबा, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और ऊना जिलों के गंभीर रोगों से ग्रस्त लोगों के इलाज के लिए टांडा अस्पताल में बनाया गया सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक पूरी तरह बंद हो गया है। हार्ट, कैंसर, न्यूरो जैसी गंभीर बीमारियों के रोगियों की सर्जरी अब टांडा में नहीं हो रही है। दिल, न्यूरो और कैंसर जैसे गंभीर रोगों से ग्रस्त इन जिलों के लोग अब निजी अस्पतालों में लुटने के मजबूर हो गए हैं। गरीब मरीज निजी अस्पतालों में भी नहीं जा पा रहा और मरने को मजबूर है। हिमकेयर स्वास्थ्य बीमा का कार्ड अधिकतर निजी अस्पतालों में नहीं चलते हैं।  

विज्ञापन


टांडा अस्पताल के सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक में कैंसर रोग के इलाज के लिए स्थापित आनकालॉजी यूनिट, शरीर में नसों से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए बनी न्यूरोलाजी यूनिट, सिर की सर्जरी वाली न्यूरोसर्जरी यूनिट, दिल के रोग के लिए कार्डियोलॉजी, गेस्ट्रोइंट्रोलाजी, एंडो क्राइनालॉजी सभी यूनिट बंद गई हैं।
विज्ञापन


इन यूनिट के डॉक्टरों को पुराने ब्लॉक में सिर्फ मरीजों का सामान्य चेकअप करने के लिए बिठाया गया है। मरीजों का डॉक्टर चेकअप तो कर लेते हैं लेकिन उनकी सर्जरी संबंधी इलाज नहीं हो पाता है। सर्जरी से संबंधित सुपर स्पेशिलिटी की मशीने सुपर स्पेशिलिटी ब्लाक में लगी हैं जहां पर अब कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ डाक्टरों ने बताया कि सुपर स्पेशिलिटी ब्लाक को बंद करने की जरूरत नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से पहले होता था अच्छा इलाज
 पिछले वर्ष कोरोना से पहले इन सुपर स्पेशिलिटी ब्लाक में दूसरे अस्पतालों से गंभीर मरीज रेफर किए जाते थे और यहां पर बेहतर इलाज होता था। लेकिन, कोरोना संक्रमण फैलने के बाद धीरे धीरे पूरे सुपर स्पेशिलिटी ब्लाक को कोरोना वार्ड में बदला जा रहा है। वर्तमान में अब सुपर स्पेशिलिटी ब्लाक में एक भी ओपीडी नहीं चल रही है।


टांडा अस्पताल के प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने बताया कि कोरोना के गंभीर मरीजों को बचाने के लिए सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक को इस्तेमाल किया जा रहा है। ब्लॉक में ओपीडी बंद है लेकिन पुराने भवन में सुपर स्पेशिलिटी के डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed