फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tampo filled with devotees of Nawanshahr overturned, one dead, nine injured, two referred to PGI

Una News: नवांशहर के श्रद्धालुओं से भरा टैंपों पलटा, एक की मौत, नौ घायल, दो पीजीआई रेफर

Tue, 09 Apr 2024 07:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा/ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Apr 2024 07:38 PM IST
सार

 हादसे में नवांशहर के एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि नौ श्रद्धालु जख्मी हो गए। मृतक की पहचान बलकार सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी नवांशहर पंजाब के रूप में हुई है।
 

विज्ञापन
Tampo filled with devotees of Nawanshahr overturned, one dead, nine injured, two referred to PGI
नवांशहर के श्रद्धालुओं से भरा टैंपों पलटा - फोटो : संवाद

विस्तार

थानाकलां में श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में नवांशहर के एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि नौ श्रद्धालु जख्मी हो गए। मृतक की पहचान बलकार सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी नवांशहर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा करके शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो श्रद्धालुओं को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है। सात को मामूली चोटें आईं। इनको बंगाणा अस्पताल में प्राथमिकी देने के बाद छुट्टी दे दी है। पुलिस ने टेंपो पीबी10 जेजेड-3655 के चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 304 के तहत मामला दर्ज किया। टेंपो को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पंजाब के नवांशहर के श्रद्धालु टेंपो में शाहतलाई माथा टेकने गए थे। सोमवार रात जब वे घर लौट रहे थे तो थानाकलां के पास ऊना-हमीरपुर नेशनल हाइवे पर हरीनगर में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार बलकार सिंह की मौत हो गई।घायलों में कुलदीप सिंह (40), रमेश (54), प्रभजोत (27), मनराज (15), गुरनानक सिंह (52), मुख्तियार सिंह (32) साल, मनप्रीत कौर (35), अर्शदीप (15), अमरजीत सिंह (50) निवासी गांव मेहरमपुर जिला शहीद भगतसिंह नगर पंजाब के नाम शामिल हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed