फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Takoli Toll Plaza set up on kiratpur nerchowk four lane in mandi

Mandi: फोरलेन के सफर में ढीली होगी जेब, टकोली में हर वाहन का लगेगा टोल

Fri, 16 Jun 2023 07:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/ नगवाईं(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/ नगवाईं(मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Jun 2023 07:15 PM IST
सार

कार, जीप, वैन और लाइट मोटर के लिए 110 रुपए, जबकि आने जाने के लिए 170 देने होंगे। एक माह के लिए 3740 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन
Takoli Toll Plaza set up on kiratpur nerchowk four lane in mandi
नेरचौक-मनाली फोरलेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

नेरचौक-मनाली फोरलेन पर सफर करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों की जेब ढीली होगी। टकोली टोल प्लाजा पर वाहनों के आकार के मुताबिक ही अब शुल्क देना पड़ेगा। छोटे वाहनों के लिए एकतरफा 110 रुपये की राशि निर्धारित की गई है, जबकि बड़े वाहनों और प्रोजेक्टों के निर्माण में लगी मशीनों के लिए अलग-अलग शुल्क देना पड़ेगा। शुक्रवार से यह व्यवस्था शुरू हो गई। फोरलेन से गुजरने वाले सभी छोटे और बड़े वाहनों से टकोली के पास टोल वसूला गया। टोल की सभी दरें निर्धारित कर दी गई हैं और छोटे-बड़े वाहनों और समय सीमा और दूरी के अनुसार शुल्क निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन


खास बात यह है कि पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी अपने घरों के लिए आना जाना रोजाना महंगा पड़ेगा। हालांकि एनएचआई के अनुसार यहां पर स्थानीय लोगों को राहत देने के लिए पास का प्रावधान किया गया है। इसके मुताबिक 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को एक माह का पास बनाया जाएगा। इसके लिए उन्हें 330 रुपये की राशि वहन करनी पड़ेगी। इस दौरान वह जितनी बार चाहें उतनी ही बार आ जा सकेंगे। एनएचआई के प्रोजेक्ट मैनेजर बरूणचारी ने कहा कि शुक्रवार से टकोली टोल प्लाजा में टैक्स लेना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


वाहनों के लिए निर्धारित की गई टोल दरें
कार, जीप, वैन और लाइट मोटर के लिए 110 रुपए, जबकि आने जाने के लिए 170 देने होंगे। एक माह के लिए 3740 रुपये देने होंगे। इसी तरह से लाइट कॉमर्शियल व्हीकल के एक बार के लिए 180, दो बार के लिए 270 और एक माह के लिए 6,045 की राशि देनी होगी। बड़े वाहनों में बस और ट्रक को एक तरफ के लिए 380 जबकि आने जाने के लिए 570 और एक माह के लिए 12,680 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमर्शियल व्हीकल थ्री एक्सल को एक बार के लिए 415, आना जाना 620 और एक माह के लिए 13,820 देने होंगे। वहीं, हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी सिक्स एक्सल को 595, दोनों तरफ आने जाने के लिए 895 और एक माह के लिए 19,865 रुपए की राशि वहन करनी पड़ेगी। इसके अलावा ओवर साइज व्हीकल सात एक्सल से अधिक को एक तरफ के 725 और दोनों तरफ के लिए 1090, जबकि एक माह के 24,175 रुपये वहन करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed