{"_id":"65b510f77528fcc15200b45b","slug":"taiwanese-girl-liked-himachali-culture-took-seven-trips-with-hindu-customs-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: ताइवानी युवती को भायी हिमाचली संस्कृति, कांगड़ा के युवक संग हिंदू रीति रिवाज के साथ लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: ताइवानी युवती को भायी हिमाचली संस्कृति, कांगड़ा के युवक संग हिंदू रीति रिवाज के साथ लिए सात फेरे
Sat, 27 Jan 2024 07:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 27 Jan 2024 07:51 PM IST
सार
कांगड़ा जिले के राजा का तालाब के संदीप विवेक और ताइवान के ताइपेई की लड़की सू हूई बेन बिनी का विवाह शनिवार को हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ।
विज्ञापन
संदीप विवेक और सू हूई बेन बिनी ने हिंदू रीति रिवाज के साथ लिए सात फेरे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के राजा का तालाब के संदीप विवेक और ताइवान के ताइपेई की लड़की सू हूई बेन बिनी का विवाह शनिवार को हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ। इस दौरान समूहत प्रक्रिया की सब रस्में अदा की गईं। वहीं, परंपरा का निर्वहन करते हुए जयमाला भी पहनाई गई। सनातन की पहचान पंडित ने लगन पढ़कर सात फेरे लेते हुए दूल्हा, दुल्हन को साथ-साथ जीने मरने की कसमें दिलवाईं।
विज्ञापन
इसीके साथ राजा का तालाब के संदीप विवेक ने ताइवान के ताइपेई की सू हूई बेन बिनी को पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। इसी बीच शनिवार को ही किन्नर समुदाय ने घर पर आकर गीत संगीत के साथ बधाई की रस्में भी पूर्ण कीं। संदीप विवेक ताइवान में पीएचडी कर रहे हैं। इस मौके पर धाम का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन