फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Swing rope becomes a trap, 14-year-old girl died in sirmour

झूले की रस्सी बन गई फंदा, 14 वर्षीय लड़की की मौत

Mon, 22 Jun 2020 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ़ (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jun 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Swing rope becomes a trap, 14-year-old girl died in sirmour
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के सिरमौर जिले के उपमंडल राजगढ़ के दीदग में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। हंसते खेलते 14 साल की एक लड़की की मौत हो गई। मौत का कारण झूले की रस्सी बन गई जो झूलते समय किशोरी के गले में फंस गई। इससे किशोरी का दम घुट गया। हालांकि, परिजनों ने गंभीर हालत में उसे राजगढ़ सिविल अस्पताल भी पहुंचाया। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दीदग निवासी जगवीर की 14 वर्षीय बेटी महक सोमवार को छोटे बच्चों के साथ घर पर ही रस्सी का झूला लगाकर खेल रही थी। इस दौरान उसके माता-पिता घर के समीप ही खेतों में काम कर रहे थे।  

विज्ञापन


शाम करीब चार बजे झूला झूलते समय लड़की का झूले से अचानक  पैर फिसल गया और वह रस्सी के झूले में बुरी तरह फंस गई। महक को झूले की रस्सी में फंसता देख दूसरे छोटे बच्चे उसकी कोई मदद नहीं कर पाए। जब बच्चे चिल्लाए तो एक पड़ोसी ने उसे फंदा बने झूले की जकड़ से निकाला। इसके बाद लड़की के परिजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ ले गए, जहां उसे मृत घोषित किया गया। मृतक लड़की दीदग स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed