फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Swarna Jayanti Middle Merit Scholarship for fifth class students in himachal govt schools

हिमाचल: पांचवीं के छात्रों को मिलेगी स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति

Sun, 19 Dec 2021 08:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Dec 2021 08:09 PM IST
सार

स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा की प्रदेश समन्वयक रजनी सांख्यान ने बताया कि परीक्षा में योग्यता के आधार पर तीन वर्षों के लिए कक्षा छठी से आठवीं तक के 100 विद्यार्थियों को प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
Swarna Jayanti Middle Merit Scholarship for fifth class students in himachal govt schools
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति के लिए एससीईआरटी 27 फरवरी को पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों की परीक्षा लेगा। इसके लिए 520 परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। परीक्षा में मेरिट में आने वाले 100 विद्यार्थियों को तीन वर्षों के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। परीक्षा में आवेदन करने के लिए एससीईआरटी की ओर से सभी शिक्षा विभाग के उपनिदेशकों को पत्र भी जारी कर दिया है। विद्यार्थियों के स्कूलों में ही आवेदन पत्र भरे जाएंगे। सभी जिलों में पांचवीं कक्षा के 60 हजार विद्यार्थी शामिल हैं।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग के जिला प्रभारियों को तीन से 15 जनवरी तक आवेदन पत्रों को ऑफलाइन जमा करना होगा। 24 जनवरी तक ऑनलाइन डाटा जमा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह योजना पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रारंभिक स्तर पर प्रतिभा की पहचान और पोषण करने के लिए शुरू की है। हिमाचल प्रदेश एसजेएमएमएम परीक्षा की चरण प्रक्रिया में चयनित मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। बच्चों की सुविधा के लिए हर शिक्षा खंड में तीन से पांच सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में ये परीक्षा ली जाएगी। 
विज्ञापन


प्रति माह मिलेंगे चार से छह हजार रुपये
स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा की प्रदेश समन्वयक रजनी सांख्यान ने बताया कि परीक्षा में योग्यता के आधार पर तीन वर्षों के लिए कक्षा छठी से आठवीं तक के 100 विद्यार्थियों को प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसमें कक्षा छठी के चार हजार प्रति माह, सातवीं कक्षा में पांच हजार प्रति माह और आठवीं कक्षा में छह हजार प्रति माह प्रदान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जिला के शिक्षा उपनिदेशकों को भेजा पत्र
प्रिंसिपल एससीईआरटी सोलन रीटा शर्मा ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए प्रदेश के सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र भेजे जा रहे हैं। परीक्षा के लिए अध्यापक ही बच्चों के आवेदन पत्र भरवाएंगे। इसके बाद इसे संबंधित सीएचटी को भेजेंगे। सीएचटी इसकी जांच के बाद इसे ऑनलाइन अपलोड करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed