फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   svarnim Himachal Art Festival: Jairam said - Himachali hardworking, simple people and great host for tourists

हिमाचल कला महोत्सव: जयराम बोले- हिमाचली मेहनती, सरल लोग और पर्यटकों के लिए महान मेजबान

Sat, 04 Dec 2021 10:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Dec 2021 10:44 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री ने शनिवार को नई दिल्ली में स्वर्णिम हिमाचल कला महोत्सव का उद्घाटन किया। राज्य के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले स्वर्णिम हिमाचल समारोह का एक हिस्सा है। इसका आयोजन हिमाचल प्रदेश के भाषा, कला और संस्कृति विभाग और होटल ललित के संयुक्त सहयोग से 4 से 9 दिसंबर तक किया जा रहा है। 

विज्ञापन
svarnim Himachal Art Festival: Jairam said - Himachali hardworking, simple people and great host for tourists
महोत्सव के उद्घाटन पर सीएम जयराम व मल्लिका नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पिछले 50 वर्षों में एक शानदार यात्रा की है। हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में राज्य की उपलब्धि की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई है। उन्होंने दिल्ली के निवासियों से हिमाचल की यात्रा करने और इसकी शांत सुंदरता का आनंद लेने का आग्रह किया। कहा कि हिमाचली मेहनती भावना वाले सरल लोग हैं। पर्यटकों के लिए महान मेजबान हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को नई दिल्ली में स्वर्णिम हिमाचल कला महोत्सव का उद्घाटन किया। राज्य के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले स्वर्णिम हिमाचल समारोह का एक हिस्सा है। इसका आयोजन हिमाचल प्रदेश के भाषा, कला और संस्कृति विभाग और होटल ललित के संयुक्त सहयोग से 4 से 9 दिसंबर तक किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पात्र व्यक्तियों को कोविड-19 टीकाकरण की दोनों खुराकें लगाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में शानदार प्रदर्शन किया है। इसे पूरा करने वाला देश का पहला राज्य है। .

विज्ञापन


हरीश नड्डा और केशव सूरी युवा उद्यमियों ने मुख्यमंत्री को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट की। विशेष ओलंपिक अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा विशिष्टि अतिथि रहीं। कार्यक्रम डॉ. मल्लिका नड्डा और डॉ. ज्योत्सना सूरी चेयरपर्सन ललित ग्रुप ऑफ हॉस्पिटैलिटी की एक पहल है।डॉ. मल्लिका नड्डा ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने चंबा रुमाल को बढ़ावा देने के लिए ललित हॉस्पिटैलिटी ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. ज्योत्सना सूरी के प्रयासों की सराहना की। कुल्लू के लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रधान रेजिडेंट कमिश्नर एसके सिंगला और निदेशक कला भाषा और संस्कृति पंकज ललित ने डॉ. मल्लिका नड्डा और डॉ. ज्योत्सना सूरी को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट की। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ललिता वकील और अनीता कुमारी को चंबा रुमाल, हिमाचली कला और शिल्प को बढ़ावा देने में उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। मास्टर शेफ नंद लाल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


नई दिल्ली मे दिखी हिमाचल की एक झलक
 हिमाचली कारीगरों ने हिमाचली हस्तशिल्प, लकड़ी के शिल्प, धातु शिल्प, कांगड़ा पेंटिंग, किन्नौरी और कुल्लू शॉल, चंबा रूमाल आदि को प्रदर्शित करने को स्टॉल लगाए हैं। हिमाचल के लोक नृत्य और लोक संगीत के अलावा सेपू बड़ी, राजमा सहित हिमाचली व्यंजनों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। मदरा, चंबियाली पलदा भी उपलब्ध होंगे और लोग राज्य के व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed