{"_id":"65745b61196a2d4e86060727","slug":"sushant-lieutenant-in-indian-army-hails-from-manali-himachal-pradesh-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: नौ साल पहले बतौर जवान सेना में भर्ती हुए मनाली के सुशांत, अब बने लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: नौ साल पहले बतौर जवान सेना में भर्ती हुए मनाली के सुशांत, अब बने लेफ्टिनेंट
Sat, 09 Dec 2023 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 09 Dec 2023 05:51 PM IST
सार
सुशांत वर्ष 2014 में भारतीय सेना में बतौर जवान भर्ती हुए थे। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत की और अधिकारी बनने की परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन
परिवार के साथ सुशांत।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनाली की ग्राम पंचायत प्रीणी के गांव हामटा के सुशांत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से सुशांत पासआउट हुए। सुशांत के सेना में अधिकारी बनने से परिवार समेत ग्राम पंचायत प्रीणी में खुशी का माहौल है। लेफ्टिनेंट सुशांत ने प्रारंभिक शिक्षा उच्च विद्यालय प्रीणी और 12वीं की पढ़ाई वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली से पास की।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता स्व. श्याम लाल, दादी तंजिन डोलमा और माता निर्मला देवी सहित सभी रिश्तेदारों को दिया है। सुशांत वर्ष 2014 में भारतीय सेना में बतौर जवान भर्ती हुए थे। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत की और अधिकारी बनने की परीक्षा उत्तीर्ण की। सुशांत सेना की राजपूत रेजीमेंट में बतौर लेफ्टिनेंट सेवाएं देंगे।
विज्ञापन