फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Survey started for tobacco free schools in the state, teams formed

Himachal: प्रदेश में तंबाकू फ्री स्कूलों को लेकर सर्वे शुरू, शिक्षा विभाग ने टीमों का किया गठन

Fri, 22 Aug 2025 12:29 PM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Aug 2025 12:29 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और शिक्षा विभाग की ओर से ये कार्य किया जा रहा है। 31 अगस्त तक स्कूलों में मूल्यांकन कार्य पूरा किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग की ओर से उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। 

विज्ञापन
Survey started for tobacco free schools in the state, teams formed
तंबाकू निषेध - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेशभर के स्कूलों में तंबाकू फ्री स्कूलों का पता लगाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से विशेष रूप से टीम का भी गठन स्कूलों में किया है। सभी स्कूलों में सर्वे के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और शिक्षा विभाग की ओर से ये कार्य किया जा रहा है। 31 अगस्त तक स्कूलों में मूल्यांकन कार्य पूरा किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग की ओर से उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसी के साथ प्रदेश के स्कूलों में तंबाकू निषेध पर प्रतियोगिताएं भी करवाई जा रही हैं।

विज्ञापन

खास बात ये है कि स्कूलों में तंबाकू प्रवृत्ति का पता लगाने के लिए विशेष प्रश्न भी तैयार किए गए हैं। इन प्रश्नों को स्कूलों में भेजा गया है। प्रश्नों के माध्यम ये वे पता लगा सकते हैं कि स्कूल तंबाकू फ्री है। इसी के साथ स्कूल के 100 मीटर के दायरे में भी तंबाकू की बिक्री को बैन गया है, जबकि स्कूल में तंबाकू फ्री कैंपस के बोर्ड भी लगाए गए हैं। इन सभी चीजों का पता लगा कर टीम की ओर से रिपोर्ट तैयार होगी। इसमें 90 या इससे अधिक अंक लेने वाले स्कूलों को तंबाकू मुक्त घोषित किया जाएगा। गौर रहे कि प्रदेश के स्कूलों को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए तंबाकू निषेध प्रतियोगिताएं भी समय-समय पर करवाई जा रही हैं। इसी के साथ क्विज प्रतियोगिता और रैली के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं। विद्यार्थियों में बढ़ती हुई नशे की प्रवृति को देखते हुए विभाग की आरे से इस प्रकार का कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल कर सकते हैं 50 से 200 रुपये तक का चालान
स्कूल के आसपास यदि नियमों का उल्लंघन होता है तो 50 से 200 रुपये का चालान भी किया जाएगा। इसे देखते हुए ही प्रदेश के समस्त शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान घोषित करने के निर्देश दिए हैं। सभी प्राथमिक, मिडल व माध्यमिक विद्यालयों में सर्वे किया जा रहा है। नौ बिंदुओं पर मूल्यांकन होगा। अगर संस्थान के आसपास गुटखा और तंबाकू की दुकानें हैं तो उनसे तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ या नोडल अधिकारी से शिकायत भी लोग कर सकते हैं।

विज्ञापन

तंबाकू फ्री स्कूलों के बारे में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। स्कूलों में भी रोजाना प्रतियोगिताओं और अन्य माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों में सर्वे भी चल रहा है।-गोपाल चौहान, उच्च शिक्षा उपनिदेशक, सोलन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed