फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Suresh Kashyap said that Roadmap for Loksabha elections will be ready in BJP's working committee meeting

Una News: संसदीय क्षेत्रों में होगी मोर्चाबंदी, चिह्नित किए जाएंगे कमजोर बूथ, भाजपा बैठक में हुआ मंथन

Fri, 03 Feb 2023 11:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Feb 2023 11:01 PM IST
सार

ऊना में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने लंबी चर्चा कर रणनीति बनाई। जिला मुख्यालय ऊना स्थित भाजपा कार्यालय में शाम 5:45 बजे शुरू हुई बैठक में भाजपा प्रदेश शीर्ष नेतृत्व ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Suresh Kashyap said that Roadmap for Loksabha elections will be ready in BJP's working committee meeting
ऊना में भाजपा की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा मोर्चाबंदी करेगी। चारों लोकसभा क्षेत्रों में कमजोर बूथों को चिह्नित किया जाएगा। इन बूथों पर सांसद प्रवास करेंगे। इसके अलावा भाजपा की टोली भी पहुंचेगी। ऊना में भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने लंबी चर्चा कर रणनीति बनाई। जिला मुख्यालय ऊना स्थित भाजपा कार्यालय में शाम 5:45 बजे शुरू हुई बैठक में भाजपा प्रदेश शीर्ष नेतृत्व ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।  करीब चार घंटे चली बैठक में कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति भी बनी। लोकसभा चुनाव में मजबूती के लिए अभी से जुटने पर मंथन हुआ। कमजोर बूथों पर अधिक फोकस करने के बारे में चर्चा हुई। कांग्रेस को घेरने और बूथ मजबूत करने के लिए आने वाले दो दिन भी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा मंथन करेगी। मंडी संसदीय क्षेत्र में राज्य सभा सदस्य इंदु गोस्वामी प्रवास करेंगी और संगठन मजबूती पर काम करेंगी। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री राजीव सैजल, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर, संगठन महामंत्री पवन राणा उपस्थित रहे।

विज्ञापन


समीक्षा चल रही, आने वाले समय में और निष्कासन संभव : कश्यप
 भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि अनुशासनहीनता पर भाजपा ने चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया है। अभी प्रत्येक स्तर पर समीक्षा चल रही है और आने वाले समय में और निष्कासन भी हो सकते हैं। यह विषय पार्टी के सामने आया कि पार्टी के कुछ नेताओं ने पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ 2022 विधानसभा चुनावों में काम किया था। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि ऊना में भाजपा की कार्यसमिति बैठक में लोकसभा चुनाव का रोडमैप तैयार किया जाएगा। कश्यप ने बताया कि बीते 16 और 17 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक दिल्ली में हुई थी। चार और पांच फरवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ऊना में होगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार का मार्गदर्शन मिलेगा। चार फरवरी को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के बाद कार्यसमिति की बैठक शुरू होगी। इसका समापन पांच फरवरी को होगा।  
विज्ञापन


विस चुनाव में हार पर भी हुई समीक्षा
बैठक में विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार की भी समीक्षा की गई। चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही गई। ऐसे नेता भाजपा के रडार पर हैं। आने वाले समय पर कार्रवाई की दौर शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed