फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   suresh kashyap said If the govt cannot solve the cement dispute, then raise your hands, we will get the matter

Solan News: कश्यप बोले- सरकार सीमेंट विवाद नहीं सुलझा सकती तो खड़े करे हाथ, हम हल करवाएंगे मामला

Fri, 27 Jan 2023 07:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Jan 2023 07:24 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सरकार सीमेंट विवाद हल करने में सक्षम नहीं है तो वह हाथ खड़े कर दे, हम इस मसले को केंद्र सरकार से उठाएंगे भी और हल भी करवाएंगे। 

विज्ञापन
suresh kashyap said If the govt cannot solve the cement dispute, then raise your hands, we will get the matter
सोलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सरकार सीमेंट विवाद हल करने में सक्षम नहीं है तो वह हाथ खड़े कर दे, हम इस मसले को केंद्र सरकार से उठाएंगे भी और हल भी करवाएंगे। कश्यप शुक्रवार को दाड़लाघाट में ट्रक ऑपरेटरों के धरने में पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग अदाणी की भाजपा से नजदीकियां बता रहे हैं और कह रहे हैं कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार आने पर हिमाचल में ये उद्योग बंद किए गए, यह गलत है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की सरकार है। अदाणी का जितना कारोबार वहां है, उसके मुकाबले हिमाचल में पांच फीसदी भी नहीं है। सरकार को इस विषय पर गंभीरता दिखानी चाहिए। इस समस्या को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


कहा कि ट्रक ऑपरेटर कई दिन से आंदोलन कर रहे हैं। अंबुजा सीमेंट प्लांट ने कंपनी में ताला लगा दिया है। सरकार ताला खुलवाने में असमर्थ रही है। वह सांसद होने के साथ ट्रक ऑपरेटरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि स्वयं इस मसले में हस्तक्षेप कर इसे जल्द सुलझाएं। इससे पहले दाड़लाघाट में ट्रक ऑपरेटरों ने रोष रैली निकाली और अदाणी समूह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एडीकेएम के पूर्व प्रधान बालक राम शर्मा, हेमराज ठाकुर, नीलम भारद्वाज ने भी अंबुजा चौक में ट्रक ऑपरेटरों को संबोधित किया। पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा रत्न सिंह पाल, मंडल अध्यक्ष भाजपा अर्की डीके उपाध्याय, राकेश गौतम, ओपी गांधी, नरेंद्र हांडा, ओपी महाजन, संतोष शुक्ला, जय सिंह सहित अन्य ऑपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन


सोमवार को करेंगे कंपनी अधिकारियों से बैठक
सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि बीते दिनों मुख्यमंत्री ने कहा था कि एक दिन में उद्योग को खुलवाने का फैसला लिया जाएगा, जबकि उद्योग मंत्री ने भी दो दिन में इस मामले को सुलझाने का भरोसा दिया था, लेकिन 45 दिन बाद भी हल नहीं निकला है। वह सोमवार को कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वह उनसे लगातार अपडेट ले रहे हैं। केंद्र सरकार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी यह समस्या उठाएंगे। जल्द इस विवाद का हल निकालने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed