फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Suresh Kashyap said BJP will run signature campaign on closure of government institutions

Una News: सुरेश कश्यप बोले- सरकारी संस्थान बंद करने पर भाजपा चलाएगी हस्ताक्षर अभियान

Sat, 04 Feb 2023 05:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Feb 2023 05:52 PM IST
सार

शनिवार को भाजपा कार्यालय ऊना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पर वैट बढ़ाकर महंगाई का बोझ कांग्रेस सरकार ने दिया। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई के मुद्दे को लेकर की। 

विज्ञापन
Suresh Kashyap said  BJP will run signature campaign on closure of government institutions
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने बदले की भावना से काम किया है। कांग्रेस सरकार की ओर से विभिन्न संस्थानों को बंद करने के खिलाफ जल्द ही मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाने के बाद जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। शनिवार को भाजपा कार्यालय ऊना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पर वैट बढ़ाकर महंगाई का बोझ कांग्रेस सरकार ने दिया। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई के मुद्दे को लेकर की। लेकिन प्रदेश में उनकी सरकार ने क्या किया। केंद्र की आयुष्मान और हिम केयर योजना को बंद करने की सरकार की मंशा साफ दिख रही है। मंडी शिवधाम और विश्वविद्यालय को भी बंद करने की बातें सामने आ रही हैं। 50 दिन से प्रदेश में सीमेंट उद्योग बंद हैं। ट्रक संचालकों की रोजी-रोटी पर बड़ा संकट है। सरकार मसले को हल नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में रिवाज बदलने के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए। केंद्र सरकार ने बजट में प्रदेश की तीन बड़ी रेल परियोजनाओं को 1,902 करोड़ रुपये का लाभ दिया है। इससे नंगल तलवाड़ा, भानुपल्ली बिलासपुर, चंडीगढ़ बद्दी काम चला हुआ है। कहा कि कांग्रेस अपनी 10 गारंटिया पूरा नहीं कर पाईं। कांग्रेस न तो ओपीएस दे पाई और न इसकी अधिसूचना को दो दिन में जारी कर पाई। आज कर्मचारियों के उल्टा न्यू पेंशन योजना में किश्त कट गई। कांगड़ा में बीते दिनों एक जनसभा में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार की सभी महिलाओं 1500 रुपये प्रति माह देंगे, लेकिन अब परिवार से एक महिला को यह राशि देने की बात कही जा रही है। राज्य की 32 लाख महिलाओं में से केवल 10 लाख को इसमें लिया जा रहा है। एक लाख युवाओं को रोजगार, 300 यूनिट बिजली निशुल्क का लाभ भी प्रदेश की जनता को नहीं मिल पाया। इस दौरान संसदीय क्षेत्र प्रभारी संगठन महामंत्री त्रिलोक जम्बाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, सह प्रभारी कर्ण नंदा, सुमीत शर्मा सहित गण्यमान्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed