{"_id":"60fc17488ebc3e5f0526796a","slug":"suresh-bhardwaj-said-idea-of-giving-33-percent-reservation-to-women-in-cooperatives-institutions","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की सहकारी सभाओं में महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की सहकारी सभाओं में महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण
Sat, 24 Jul 2021 08:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 24 Jul 2021 08:22 PM IST
सार
प्रदेश विधानसभा में संशोधन विधेयक भी लाया जाना है। प्रदेश में वर्तमान में करीब पांच हजार से अधिक सहकारी सभाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की सहकारी सभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बनने वाला है, जहां सहकारी सभा में महिलाओं को 33 फीसदी पद मिलेंगे। सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस संबंध विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं। इस मानसून सत्र में प्रदेश विधानसभा में संशोधन विधेयक भी लाया जाना है।
विज्ञापन
प्रदेश में वर्तमान में करीब पांच हजार से अधिक सहकारी सभाएं मौजूद हैं। इनमें अभी महिला सदस्यों की संख्या पुरुषों से काफी कम है। उल्लेखनीय है कि गुजरात और महाराष्ट्र में सहकारी सभाएं मजबूत मानी जाती हैं, लेकिन वहां भी नौ सदस्यों पर एक महिला सदस्य रखी जाती है। सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भाजपा महिला मोर्चा शिमला मंडल की ओर से टूटीकंडी में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान भी यह बात कही।
विज्ञापन