फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Supriya's post on Kangana Ranaut, Women Commission took cognizance

Himachal News: कंगना रणौत पर सुप्रिया की पोस्ट... कांग्रेस घिरी, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

Wed, 27 Mar 2024 11:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/नई दिल्ली Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Mar 2024 11:45 AM IST
सार

 भाजपा ने इस मामले में चुनाव आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी सख्ती दिखा इस पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दोनों पर कार्रवाई के लिए कहा है।

विज्ञापन
Supriya's post on Kangana Ranaut, Women Commission took cognizance
जेपी नड्डा से मिली कंगना रणौत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और एचएस अहीर की ओर से मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कांग्रेस घिर गई है। भाजपा ने इस मामले में चुनाव आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी सख्ती दिखा इस पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दोनों पर कार्रवाई के लिए कहा है। महिला आयोग ने कहा कि कांग्रेस नेता सुप्रिया और किसान कांग्रेस के राज्य संयुक्त समन्वयक अहीर का बयान असहनीय और महिलाओं की गरिमा को हानि पहुंचाने वाला है। उधर, कंगना ने मंगलवार को कहा कि प्रत्येक महिला चाहे वह जिस भी पृष्ठभूमि की हो वह सम्मान की हकदार है। उन्होंने कहा कि वह विशेष रूप से उस निर्वाचन क्षेत्र पर अपमानजनक टिप्पणियों से दुखी हैं, जिसे दुनियाभर में छोटा काशी से जाना जाता है। 

विज्ञापन


टिप्पणी से लोगों में नाराजगी: जयराम
वहीं, बुधवार को कुल्लू पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कंगना रणौत पर की गई टिप्पणी बिल्कुल गलत है। मंडी का अर्थ वह नहीं जिस प्रकार से उनके द्वारा दिखाने की कोशिश हुई। इस प्रकार की टिप्पणी से लोगों में नाराजगी है। हालांकि सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया हैंडल से उसे(पोस्ट को) हटा दिया लेकिन टिप्पणियों का जिक्र होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर मीडिया से कंगना ने कहा, किसी भी महिला का पेशा कोई भी हो, चाहे वह शिक्षक, अभिनेत्री, पत्रकार, राजनेता या यौनकर्मी हो, वे सभी सम्मान की पात्र हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह दोनों कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की योजना बना रही हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली बुलाया है और वह उनसे मिलने के बाद ही जवाब देंगी। मुझे पार्टी की गरिमा बनाए रखनी है। वहीं, भाजपा की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी और नई दिल्ली से भाजपा की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को इस पर माफी मांगनी चाहिए। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह वही पार्टी है जिसने लड़की हूं, लड़ सकती हूं... का नारा दिया था। अब वही महिलाओं का अपमान कर रहे हंै। बता दें कि सुप्रिया ने कंगना की तस्वीर के साथ एक  आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी, जिससे विवाद खड़ा हो गया। हालांकि बाद में पोस्ट डिलीट कर दी गई। इस पर सुप्रिया ने स्पष्ट किया कि उनके फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट तक कई लोगों की पहुंच है और उनमें से किसी ने अनुचित पोस्ट किया है। जैसे ही  मुझे पता चला मैंने वह पोस्ट डिलीट कर दी। 
 

दिल्ली पहुंचीं कंगना, नड्डा से की मुलाकात
मंडी। हॉट सीट मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा का टिकट मिलने के बाद अभिनेत्री कंगना रणौत मंगलवार को दिल्ली पहुंचीं। यहां पर उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें टिकट देने का आभार जताया। कंगना अन्य शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। उधर, सूत्रों की मानें तो कंगना दिल्ली से लौटने के बाद अपने क्षेत्र में प्रचार शुरू कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली में दो से तीन दिन रुक सकती हैं। इस दौरान वह पीएम मोदी के साथ भी भेंट कर सकती हैं। 

सांसद सनी देओल के बहाने विक्रमादित्य सिंह ने घेरी कंगना
वहीं, सांसद सनी देओल के बहाने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत को घेरा है। उन्होंने  सनी देओल की ओर से अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने को लेकर जारी एक पत्र अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है। साथ ही लिखा है कि ऐसे हालात मंडी में ना हों, यही प्रभु श्रीराम से कामना करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed