{"_id":"5f4118a5a8781c44ab024f2b","slug":"super-specialty-course-approved-in-igmc-shimla-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी में सुपर स्पेशलिटी पाठ्यक्रम को मंजूरी: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी में सुपर स्पेशलिटी पाठ्यक्रम को मंजूरी: जयराम
Sat, 22 Aug 2020 06:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 22 Aug 2020 06:37 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को शिमला में बताया कि भारतीय चिकित्सा काउंसिल (एमसीआई) ने आईजीएमसी शिमला के न्यूरो सर्जरी और गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में सुपर स्पेशलिटी पाठ्यक्रम शुरू करने को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि इससे इन विभागों को विशेषज्ञ प्राप्त होंगे और प्रदेश की उच्चतर स्वास्थ्य शिक्षा सुदृढ़ होगी। इससे प्रदेश के लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर-द्वार के निकट उपलब्ध होंगी। प्रदेश के युवा चिकित्सकों को राज्य के भीतर ही विशेषज्ञ पाठ्यक्रमों में शिक्षा पाने के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन