ग्रीष्मकालीन स्कूल हिमाचल: तीन फरवरी से नौवीं से 12वीं तक लगेंगी नियमित कक्षाएं, माइक्रो प्लान को दिया अंतिम रूप
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूल के कमरे की क्षमता अनुसार 50 फीसदी विद्यार्थियों को ही एक कक्षा में बैठाया जाएगा। शेष विद्यार्थियों की क्लास दूसरे कमरे में लगाई जाएगी। प्रार्थना सभा, खेलकूद सहित एकत्र होने वाली अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में करीब एक महीने बाद रौनक लौटेगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश स्कूलों में तीन फरवरी से नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगेंगी। हर स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या अनुसार माइक्रो प्लान के आधार पर पढ़ाई करवाने के सरकार ने निर्देश दिए हैं। शिक्षकों ने स्कूलों में पहुंचकर माइक्रो प्लान को अंतिम रूप दे दिया है। अधिकांश स्कूलों में सैनिटाइजेशन का काम पूरा कर लिया गया है। विद्यार्थियों को उचित शारीरिक दूरी रखते हुए बैठाने के लिए सिटिंग प्लान तैयार किए गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूल के कमरे की क्षमता अनुसार 50 फीसदी विद्यार्थियों को ही एक कक्षा में बैठाया जाएगा।
शेष विद्यार्थियों की क्लास दूसरे कमरे में लगाई जाएगी। प्रार्थना सभा, खेलकूद सहित एकत्र होने वाली अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी। लंच ब्रेक और आने-जाने का समय कक्षावार अलग-अलग होगा। कक्षाओं में एक बेंच में एक ही विद्यार्थी को बैठाया जाएगा। शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही स्कूल परिसरों में प्रवेश दिया जाएगा। तीन फरवरी से स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगाने के लिए आज सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
11 तक बोर्ड कार्यालय में सूची भेजें उपनिदेशक
वहीं, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मधु चौधरी ने कहा कि मार्च में तीसरी, पांचवीं व आठवीं कक्षाओं के ग्रीष्मकालीन विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाए जाने हैं। समस्त उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा की ओर से उनके अधीनस्थ समस्त राजकीय और सरकार से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों से इन कक्षाओं के छात्रों की विषयवार संख्या बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड प्रपत्र अनुसार खंड-वार सूची तैयार करवारकर बोर्ड कार्यालय को 11 फरवरी तक ई-मेल पर भिजवा दें।
समस्त उपनिदेशक मान्यता प्राप्त केवल निजी विद्यालयों के मुख्याध्यापकों/प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी करें कि तीसरी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की विषयवार संख्या व प्रश्न पत्र मुद्रण के लिए कुल राशि 100 रुपये प्रति छात्र की दर और आठवीं कक्षा के छात्रों की विषयवार संख्या व प्रश्न पत्र मुद्रण के लिए कुल 150 रुपये प्रति छात्र की दर से बोर्ड कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें। मार्च 2022 में संचालित की जाने वाली 9वीं और 11वीं कक्षाओं की द्वितीय अवधि (टर्म-2) परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन कक्षावार प्रश्न पत्र मांग/शुल्क प्राप्ति के लिए ग्रीष्मकालीन विद्यालयों के अंतिम तिथि 10 फरवरी व शीतकालीन विद्यालयों के लिए अंतिम तिथि 19 फरवरी है। नौवीं व 11वीं कक्षा के लिए शुल्क 150 रुपये रहेगा। समस्त विद्यालय प्रमुख प्रश्न पत्र मांग व शुल्क बोर्ड कार्यालय को ऑनलाइन प्रेषित करना सुनिश्चित करें। निर्धारित अंतिम तिथि उपरांत किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।