फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   summer tourist season in shimla Himachal Pradesh kalka to shimla all trains booked till 10 May

पर्यटन: टूरिस्ट सीजन ने पकड़ी रफ्तार, दस मई तक शिमला आने वाली ट्रेनें पैक

Mon, 17 Apr 2023 11:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Apr 2023 11:59 AM IST
सार

समर टूरिस्ट सीजन के दौरान सैलानियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रबंधन हॉलीडे स्पेशल ट्रेनें भी चलता है, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन
summer tourist season in shimla Himachal Pradesh kalka to shimla all trains booked till 10 May
10 मई तक के लिए सभी गाड़ियों में सीटें एडवांस बुक हो गई हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समर टूरिस्ट सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। 10 मई तक कालका से शिमला आने वाली सभी ट्रेनें पैक चल रही हैं। दिल्ली से शिमला आने वाली लग्जरी बसों में भी सीटें नहीं मिल रही हैं। चंडीगढ़ और कालका से शिमला के लिए टैक्सियों की बुकिंग के लिए खूब मारामारी चल रही है। पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने से पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं।

विज्ञापन


बीते दो हफ्तों से वीकेंड पर शिमला में रिकॉर्ड सैलानी पहुंच रहे हैं। इस हफ्ते से वीकेंड के अलावा अन्य दिनों में भी सैलानियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। कालका और शिमला के बीच इन दिनों रेल मोटरकार सहित कुल 6 गाड़ियां चल रही हैं। 10 मई तक के लिए सभी गाड़ियों में सीटें एडवांस बुक हो गई हैं।
विज्ञापन


समर टूरिस्ट सीजन के दौरान सैलानियों की भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रबंधन हॉलीडे स्पेशल ट्रेनें भी चलता है, लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। कालका और चंडीगढ़ से शिमला आने के लिए टैक्सियों की मांग में भी भारी इजाफा हुआ है। रेल मार्ग से कालका और चंडीगढ़ पहुंचने वाले सैलानी टैक्सियों और टेंपो ट्रैवलर से शिमला पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीकेंड पर लोगों को टैक्सियां के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष नवीन पॉल ने बताया कि शिमला में समर टूरिस्ट सीजन ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। बड़ी संख्या में सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं।


आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा होने की उम्मीद है। रविवार को ढली से कुफरी तक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। शिमला से कुफरी और नारकंडा घूमने गए सैलानी घंटों जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed