फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   summer tourist season in shimla 29 thousand vehicles entry everyday in shimla

Tourist in Shimla: टूरिस्ट सीजन ने पकड़ी रफ्तार, रोजाना 29 हजार वाहन पहुंच रहे शिमला

Sun, 11 Jun 2023 09:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Jun 2023 09:32 PM IST
सार

सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट का रोजाना औसतन 15 हजार लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। आगामी दस दिनों तक सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

विज्ञापन
summer tourist season in shimla 29 thousand vehicles entry everyday in shimla
शिमला के रिज मैदान पर उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिल्सक्वीन क्वीन शिमला में समर टूरिस्ट सीजन चरम पर पहुंच गया है। मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी और छुट्टियों के चलते शिमला आने वाले सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। रोजाना करीब 29 हजार वाहन शिमला के लिए आवाजाही कर रहे हैं। बीते तीन दिनों से शहर के होटलों में 80 से 90 फीसदी कमरे बुक चल रहे हैं।

विज्ञापन


सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट का रोजाना औसतन 15 हजार लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। आगामी दस दिनों तक सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है। कालका से शिमला आने वाली टॉय ट्रेन पैक चल रही है। कुछ गाड़ियों में वेटिंग 60 से अधिक पहुंच गई है। सैलानियों को लेकर रोजाना करीब 4000 टैक्सियां और टैंपो ट्रेवलर कालका से शिमला पहुंचे रहे हैं।
विज्ञापन


अगले 10 दिन के लिए शहर के होटलों में कमरों की 40 फीसदी तक एडवांस बुकिंग चल रही है। दिल्ली से शिमला आने वाली परिवहन निगम और पर्यटन विकास निगम की वोल्वो पैक चल रही है। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि इस हफ्ते से शिमला में सैलानियों की भीड़ में इजाफा हुआ है। अगले एक हफ्ते तक कारोबार में तेजी बनी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा : अमित
इस हफ्ते से हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। अगले 10 दिन तक सैलानियों की भारी भीड़ लगी रहने की उम्मीद है। निगम के होटलों में एडवांस बुकिंग चल रही है। मानसून के रफ्तार पकड़ने तक अच्छा कारोबार चलेगा। - अमित कश्यप, निदेशक पर्यटन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed