{"_id":"6478917e02d81373b00e46b8","slug":"sumit-chandel-appointed-as-assistant-commandant-in-indian-coast-guard-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सुमित चंदेल भारतीय तट रक्षक दल में बने असिस्टेंट कमांडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सुमित चंदेल भारतीय तट रक्षक दल में बने असिस्टेंट कमांडेंट
Thu, 01 Jun 2023 06:10 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रक्कड़ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रक्कड़ (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Jun 2023 06:10 PM IST
सार
सुमित को बचपन से भारतीय रक्षा बलों में जाकर देशसेवा करने का शौक था। सुमित के कठिन परिश्रम से यह सपना पूरा हुआ। सुमित ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से ग्रहण की है।
विज्ञापन
सुमित चंदेल भारतीय तटरक्षक दल में बने असिस्टेंट कमांडेंट
- फोटो : संवाद
विस्तार
भारतीय तटरक्षक दल में स्थायी कमीशन प्राप्त कर जिला हमीरपुर के अंबोटा (गंघोट) निवासी सुमित चंदेल ने असिस्टेंट कमांडेंट का पद प्राप्त किया है। सुमित को बचपन से भारतीय रक्षा बलों में जाकर देशसेवा करने का शौक था। सुमित के कठिन परिश्रम से यह सपना पूरा हुआ। सुमित ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से ग्रहण की है। बीटेक की पढ़ाई केरल के एक संस्थान से की है। सुमित के पिता कुलदीप चंदेल भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
माता आशा गृहिणी हैं। सुमित का भाई अमित चंदेल बैंकिंग सेवा के लिए प्रयासरत है। उल्लेखनीय है कि सुमित के मामा अवतार कपूर ने भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद रिटायर होने के बाद हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में अंग्रेजी प्रवक्ता के रूप में सेवाएं दी हैं। सुमित की इस उपलब्धि से गांव अंबोटा और ननिहाल के गांव मंदलियां (निहारी) जिला कांगड़ा में भी खुशी का माहौल है। सुमित ने सफलता का श्रेय दादी, माता-पिता और अध्यापकों को दिया है।
विज्ञापन