फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sultanpur Post Office Scam: Officers and employees will also be involved in the scam worth lakhs

सुल्तानपुर डाकघर में गड़बड़झाला: लाखों के घोटाले में अफसर, कर्मचारी भी आएंगे लपेटे में

Thu, 08 Feb 2024 10:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Feb 2024 10:51 AM IST
सार

अब तक सीबीआई ने आरोपी महिला के घर में दबिश देकर दो लाख रुपये की नकदी सहित कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। सीबीआई की ओर से इन दस्तावेजों की जांच जारी है।

विज्ञापन
Sultanpur Post Office Scam: Officers and employees will also be involved in the scam worth lakhs
घोटाला(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

कुल्लू के सुल्तानपुर डाकघर में हुए 36.30 लाख रुपये के घपले में उप पोस्टमास्टर और अन्य को पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय शिमला बुलाया गया है। इस घपले में जल्द ही गिरफ्तारियां होंगी। अब तक सीबीआई ने आरोपी महिला के घर में दबिश देकर दो लाख रुपये की नकदी सहित कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं। सीबीआई की ओर से इन दस्तावेजों की जांच जारी है। सीबीआई से जड़े सूत्रों के अनुसार जब ये खेल चल रहा था, तो उस समय अन्य कर्मचारी और अधिकारी कहां थे।

विज्ञापन


ऐसे में इन कर्मचारी और अधिकारियों से भी पूछताछ होगी। अभी तक जांच में पाया गया है कि सुल्तानपुर डाकघर में बचत खातों के साथ अलग-अलग स्कीमों में करीब 6,000 खाताधारक हैं। इसमें अभी तक 3,000 की खातों से जुड़ी पासबुक की जांच हो पाई है। ऐसे में सभी खातों की जांच करने में समय लगेगा। डाकखाने से लाखों की राशि गबन करने पर खाताधारकों में हड़कंप मचा हुआ है। सीबीआई का यह भी मानना है कि इस मामले में और लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed