फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sukhu-Pratibha will go to Delhi next week for the selection of Rajya Sabha candidate.

Himachal Congress: राज्यसभा प्रत्याशी चयन के लिए अगले हफ्ते दिल्ली जाएंगे सुक्खू-प्रतिभा

Sun, 04 Feb 2024 11:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Feb 2024 11:37 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो अप्रैल को राज्यसभा सांसद का कार्यकाल पूरा हो रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नया राज्यसभा सांसद चुनने के लिए चुनाव प्रक्रिया की अधिसूचना आठ फरवरी को जारी करेंगे।

विज्ञापन
Sukhu-Pratibha will go to Delhi next week for the selection of Rajya Sabha candidate.
प्रतिभा सिंह और सुखविंद्र सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह अगले सप्ताह राज्यसभा प्रत्याशी के चयन को लेकर दिल्ली जाएंगे। चुनाव के लिए 15 फरवरी को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। ऐसे में हाईकमान से प्रदेश की एक सीट से प्रत्याशी पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली जाएंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पांच फरवरी को इस बाबत दिल्ली में बैठक होना संभावित है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो अप्रैल को राज्यसभा सांसद का कार्यकाल पूरा हो रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नया राज्यसभा सांसद चुनने के लिए चुनाव प्रक्रिया की अधिसूचना आठ फरवरी को जारी करेंगे। 15 फरवरी को नामांकन दाखिल होंगे। 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन


20 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। शाम पांच बजे मतगणना होगी। वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार है। ऐसे में राज्यसभा सांसद के तौर पर कांग्रेस नेता का चुना जाना तय है। हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी या राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को राज्यसभा में भेजे जाने की चर्चा है। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियंका की हिमाचल में पूरी तरह से सक्रियता रही थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर प्रियंका लोकसभा चुनाव नहीं लड़ती है तो हिमाचल से राज्यसभा में प्रवेश कर सकती हैं। अगर प्रियंका लोकसभा चुनाव लड़ती हैं तो सोनिया गांधी को यहां से राज्यसभा भेजा सकता है। इनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का नाम भी राज्यसभा जाने के लिए चर्चा में है। उधर, मुख्यमंत्री सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पहले ही बता चुके हैं कि हिमाचल से राज्यसभा जाने वाले नेता का नाम हाईकमान ही तय करेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed