{"_id":"601156328ebc3e31aa2216ab","slug":"suggestions-sought-from-the-task-force-of-districts-regarding-national-education-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर जिलों की टास्क फोर्स से मांगे गए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर जिलों की टास्क फोर्स से मांगे गए सुझाव
Thu, 28 Jan 2021 10:43 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स से अभी तक किए गए कामकाज की जानकारी मांगी गई है। उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से जारी पत्र में जिला उप निदेशकों से कहा है कि हर जिले में गठित टास्क फोर्स से नई शिक्षा नीति लागू करने को चार से पांच सुझाव अपेक्षित हैं। टास्क फोर्स ने किन स्कूलों को क्लस्टर स्कूल बनाने की सिफारिश की है। इसके तहत क्या-क्या किया जाना है, इसकी भी जानकारी देने को कहा है। टास्क फोर्स ने अभी तक कितनी बैठकें की हैं। इनमें क्या सुझाव और आपत्तियां मिलीं, इसका ब्योरा भी मांगा है।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक ने टास्क फोर्स से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए अपेक्षित मूलभूत सुविधाओं का ब्योरा देने को कहा है। अगर टास्क फोर्स इस कार्य के लिए शिक्षकों या गैर शिक्षकों की नियुक्ति भी चाहती है तो उसकी जानकारी देने को भी कहा गया है। उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी जिलों से एक सप्ताह के भीतर यह विवरण निदेशालय में देने को कहा है। बता दें कि उच्च शिक्षा के जिला उपनिदेशकों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स गठित की गई हैं। इनमें विभिन्न विषयों के शिक्षकों सहित विषय विशेषज्ञों और सेवानिवृत्त अधिकारियों को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।
विज्ञापन