फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Success Story: Mahima Chauhan, daughter of a mistri, became assistant professor in Nauhradhar

Success Story: नौहराधार में मिस्त्री की बेटी महिमा चौहान बनीं सहायक प्रोफेसर

Wed, 29 Mar 2023 07:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार/संगड़ाह (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौहराधार/संगड़ाह (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Mar 2023 07:10 PM IST
सार

प्रदेश के सिरमौर जिले की नौहराधार तहसील के गांव घंडूरी की महिमा चौहान ने महाविद्यालय स्तर की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महिमा के पिता कल्याण सिंह मिस्त्री का कार्य करते हैं।

विज्ञापन
Success Story: Mahima Chauhan, daughter of a mistri, became assistant professor in Nauhradhar
महिमा चौहान बनीं सहायक प्रोफेसर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की नौहराधार तहसील के गांव घंडूरी की महिमा चौहान ने महाविद्यालय स्तर की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महिमा के पिता कल्याण सिंह मिस्त्री का कार्य करते हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान महिमा ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की।

विज्ञापन


अंग्रेजी विषय में सहायक प्रोफेसर की परीक्षा पास करने पर महिमा ने अपनी उपलब्धि कर श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। वहीं, उपमंडल संगड़ाह और उप-तहसील हरिपुरधार के ग्राम भलोनी निवासी ओम प्रकाश शर्मा ने भी प्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम चमकाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Success Story: मनरेगा की दिहाड़ी से भरी बेटी की फीस, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
विज्ञापन
विज्ञापन


ओम प्रकाश भी साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय पाठशाला से हुई। उच्च शिक्षा संगड़ाह से ग्रहण की। ओम प्रकाश ने सफलता का श्रेय परिजनों और गुरुजनों को दिया है। मात्र दो माह में संगड़ाह क्षेत्र के पांच युवा सहायक प्राध्यापक बने हैं। इनमें पूजा शर्मा, विनोद धीमान और विपिन भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed