फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Success Story: Himachal's Archit Guleria gets Rs 2 crore annual package

Success Story: हिमाचल के अर्चित गुलेरिया को इंग्लैंड में मिला सालाना दो करोड़ रुपये का पैकेज

Mon, 24 Jun 2024 05:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, डरोह (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डरोह (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Jun 2024 05:13 PM IST
सार

 कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र की पंचायत सांबा के हल्दरा गांव के अर्चित गुलेरिया को सालाना दो करोड़ रुपये का पैकेज मिला है। 

विज्ञापन
Success Story: Himachal's Archit Guleria gets Rs 2 crore annual package
अर्चित गुलेरिया - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सुलह विधानसभा क्षेत्र की पंचायत सांबा के हल्दरा गांव के अर्चित गुलेरिया को सालाना दो करोड़ रुपये का पैकेज मिला है।  अर्चित बतौर इंजीनियर फेसबुक कंपनी में सेवाएं देंगे। उन्हें फेसबुक कंपनी ने जुलाई में इंग्लैंड स्थित कार्यालय में ज्वाइन करने के लिए कहा है।

विज्ञापन

अर्चित मौजूदा समय में अमेजन कंपनी में बतौर इंजीनियर ग्रुरुग्राम में सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें सालाना 65 लाख रुपये मिल रहे हैं। अर्चित गुलेरिया अभी 27 वर्ष के हैं। अर्चित के पिता अनिल गुलेरिया भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। माता रंजना गुलेरिया गृहिणी हैं। वह बीते छह वर्षों से बतौर इंजीनियर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्चित गुलेरिया ने जमा दो कक्षा तक की पढ़ाई माउंट कार्मेल कान्वेंट स्कूल ठाकुरद्वारा तहसील पालमपुर से 2014 में पूरी की थी। उन्होंने 2018 में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग के साथ अपनी 
बीटेक की डिग्री पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ से पूरी की।

विज्ञापन

अर्चित युवाओं के लिए भी  प्रेरणा का स्रोत हैं। अर्चित ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में युवाओं के लिए कहा कि कोई भी काम मुश्किल नहीं होता है। पूरी मेहनत और लगन के साथ करेंगे तो मंजिल हमारे कदमों में होती है। अर्चित की बहन रूपाली गुलेरिया भी पेशे से इंजीनियर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed