फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Strict action will be taken if the officers of HRTC keep the phone off

HRTC: हिमाचल पथ परिवहन निगम के अफसरों ने फोन बंद रखा तो होगी सख्त कार्रवाई

Thu, 02 Feb 2023 11:12 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, शिमला
विपिन काला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Feb 2023 11:12 AM IST
सार

पथ परिवहन निगम के अधिकारियों ने अपना फोन बंद रखा तो सख्त कार्रवाई होगी। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक (एमडी) ने निगम के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को फरमान भी जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Strict action will be taken if the officers of HRTC keep the phone off
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों ने अपना फोन बंद रखा तो सख्त कार्रवाई होगी। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक (एमडी) ने निगम के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को फरमान भी जारी कर दिए हैं। राज्य से बाहर जाने वाली बसों को सही हालत में भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि निगम की छवि धूमिल न हो।

विज्ञापन


एचआरटीसी के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों से साफ शब्दों में कह दिया है कि वह अपने अधीन खस्ताहाल बसों की स्थिति तुरंत सुधारें। इन बसों की समय पर मरम्मत करने के बाद ही वर्कशॉप से बाहर निकला जाए। बसों में यात्रा करने वाली सवारियों को रास्ते में परेशानी न हो।
विज्ञापन


इसके अलावा सभी आरएम को निर्देश दिए हैं कि हर रोज कम से कम चार बसों का औचक निरीक्षण करना होगा। इस दौरान बसों में कोई खामी हो या स्टाफ यात्रियों के साथ सही व्यवहार नही करता है तो तुरंत कार्रवाई कर मुख्यालय को रिपोर्ट करें। निगम की बसों में साफ सफाई रखने को भी कहा है। अगर किस स्थान में बसों की धुलाई के लिए स्टाफ नहीं है तो निजी क्षेत्र से भी सेवाएं ली जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडी ने खुद निगम बसों में यात्रा कर देखी व्यवस्था
एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने निगम की बसों में खुद सफर कर कई तरह की अव्यवस्थाओं को देखा। राज्य से बाहर पंजाब गई निगम की बस की हालत खस्ता थी और पीछे का शीशा टूटा हुआ था और बस साफ भी नहीं की थी।


इसके इसके अलावा वैट लीजिंग की वोल्वो बसों के बारे में यात्रियों ने शिकायत की थी कि मनाली-दिल्ली रूट के ड्राइवर नशे में हैं। इस संबंध में जब संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक को एमडी ने फोन किया तो अधिकारी का फोन बंद था। इन सब मामलों को देखते हुए प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने फरमान जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed