{"_id":"5f5f6c3cde93c829243f6ad3","slug":"strict-action-will-be-taken-against-fake-bpl-officers-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में फर्जी बीपीएल अफसरों पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में फर्जी बीपीएल अफसरों पर होगी सख्त कार्रवाई
Mon, 14 Sep 2020 07:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Sep 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में फर्जी बीपीएल अफसरों पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने यह जानकारी नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि 143 ऐसे अफसर और कर्मचारी हैं, जिन्होंने फर्जी बीपीएल कार्ड बनाए हैं। कई महीनों से ये लोग गरीबों का राशन डकार रहे हैं। इनमें 115 ग्रामीण और 28 शहरी क्षेत्रों के संपन्न लोग हैं।
विज्ञापन
अधिकांश लोग करदाता हैं। मामला प्रकाश में आने के बाद इन लोगों से मार्केट रेट के हिसाब से राशन की वसूली की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से इनके खिलाफ जांच चल रही है। संबंधित एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग ने फर्जी राशनकार्ड मामले में लोगों से लाखों की वसूली की है। इन लोगों के राशनकार्ड ब्लॉक कर दिए गए हैं।
विज्ञापन