{"_id":"5fc7be0f8ebc3e9bcd438f7d","slug":"strengthening-the-roots-of-youth-congress-in-himachal-is-a-priority-bhandari","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में युकां की जड़ें मजबूत करना प्राथमिकता: भंडारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में युकां की जड़ें मजबूत करना प्राथमिकता: भंडारी
Thu, 03 Dec 2020 12:08 PM IST
Krishan Singh
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि हिमाचल में युकां की जड़ें मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर संगठन और पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। युकां के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में दायित्व दिया जाएगा। कामकाज की समीक्षा कर निष्क्रिय पदाधिकारी बाहर किए जाएंगे।
विज्ञापन
भंडारी ने कहा कि अभी तक चुनाव के कारण संघर्ष किया जा रहा था। अब हाईकमान ने प्रदेश में संगठन की बागडोर सौंपी है तो सिर्फ एक ही लक्ष्य है कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को मजबूती दी जाए। प्रदेश में बूथ स्तर तक युकां की जड़ों को अधिक गहरा किया जाएगा। युवाओं के साथ संगठन से जुड़ी युवतियों को भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
विज्ञापन
वर्तमान में 29 पदाधिकारियों में से 9 युवतियों को शामिल किया गया है। यह संख्या बढ़ाई जाएगी। केंद्र सरकार ने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन इससे कहीं ज्यादा लोगों के रोजगार छिन गए हैं। युकां बूथ स्तर पर कमेटियां बनाकर केंद्र के खिलाफ आंदोलन चलाएंगी।
विज्ञापन