फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   stir in himachal Congress: mukesh Agnihotri andi Sukhu in Delhi to change the organizational structure

हिमाचल कांग्रेस: संगठनात्मक ढांचे में बदलाव के लिए दिल्ली पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंद्र सुक्खू

Mon, 04 Apr 2022 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Apr 2022 09:25 PM IST
सार

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक ढांचे में बदलाव के लिए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने शुक्ला के घर पर नई दिल्ली में करीब ढाई घंटे तक  मंथन किया। 

विज्ञापन
stir in himachal Congress: mukesh Agnihotri andi Sukhu in Delhi to change the organizational structure
मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंद्र सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में चुनाव से पहले फिर हलचल तेज हो गई है। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक ढांचे में बदलाव के लिए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने शुक्ला के घर पर नई दिल्ली में करीब ढाई घंटे तक  मंथन किया। इस मंथन के बाद पार्टी नेताओं ने अध्यक्ष सोनिया गांधी पर संगठनात्मक बदलाव का मामला छोड़ दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी के  प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के घर सुबह साढ़े 11 बजे नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ बैठक हुई।

विज्ञापन


इस बैठक में पार्टी से जुड़े मसलों पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन में बदलाव को लेकर भी विचार-विमर्श कि या गया। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया था। इस दौरान इन नेताओं की बात विस्तार से सुनी गई। कई नेताओं ने यह भी कहा था कि हाईकमान को कोई भी बदलाव करना है तो समय रहते तत्काल कर दिया जाए। प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ हुई बैठक में यह बात भी कही गई कि संगठनात्मक बदलाव करते समय क्षेत्रीय संतुलन भी बनाकर रखा जाए। इसके अलावा संसदीय क्षेत्रवार तैनाती करते समय भी संतुलन का ख्याल रखा जाए। सूत्रों के अनुसार इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष लगाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर कहते हैं कि पार्टी नेता केंद्रीय नेताओं से मिलते रहते हैं। इससे पहले भी नेता दिल्ली जाते रहे हैं। 
विज्ञापन


जल्द नियुक्त हो सकते हैं कार्यकारी अध्यक्ष
कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में जल्दी ही चार कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर सकते हैं। ये संसदीय क्षेत्रवार नियुक्त किए जा सकते हैं। हाल ही में सोनिया गांधी की ओर से ली गई बैठक में लोकसभा के तीन पूर्व प्रत्याशियों को भी दिल्ली बुलाया गया था। ऐसे नेताओं पर भी कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए सहमति बन सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed