{"_id":"659524760207eeba4c03f8a9","slug":"state-level-celebration-of-full-statehood-day-will-be-held-in-dharampur-mandi-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Statehood Day: मंडी के धर्मपुर में होगा पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्यस्तरीय समारोह, सीएम करेंगे अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Statehood Day: मंडी के धर्मपुर में होगा पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्यस्तरीय समारोह, सीएम करेंगे अध्यक्षता
Wed, 03 Jan 2024 02:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Jan 2024 02:41 PM IST
सार
पूर्ण राज्यत्व दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम 25 जनवरी को मंडी जिले के धर्मपुर में होगा। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम 25 जनवरी को मंडी जिले के धर्मपुर में होगा। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियां शरू हो गई हैं। तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की ओर से डीसी मंडी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री कर्मचारियों सहित अन्य वर्गों के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जनवरी 1971 को रिज मैदान से हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व की घोषणा की थी। उस वक्त कई संस्थाएं हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व के खिलाफ भी थीं। बावजूद इसके लंबे संघर्ष के बाद हिमाचल को पूरे राज्य का स्टेटस दिया गया। तब डॉ. यशवंत सिंह परमार हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री बने थे।
विज्ञापन