फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State institute of hotel management Dharamshala will gave degree from jawaharlal nehru university

Dharamshala News: एसआईएचएम धर्मशाला विद्यार्थियों को देगा जेएनयू की डिग्री

Wed, 01 Mar 2023 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Mar 2023 12:40 PM IST
सार

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट अब जेएनयू की डिग्री प्रदान करेगा। डिग्री प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय और एनसीएमएम के बीच हुआ है।

विज्ञापन
State institute of hotel management Dharamshala will gave degree from jawaharlal nehru university
एसआईएसएम धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में डिग्री हासिल करने का सपना अब स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएसएम) खनियारा पूरा करेगा। इसके लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 से 60 अभ्यर्थियों का एक बैच बैठेगा। इसमें प्रवेश परीक्षा के जरिये अभ्यर्थियों को दाखिला मिलेगा। होटल मैनेजमेंट करने वाले विद्यार्थियों को लाभ होगा।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते खनियारा में चल रहे स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट अब जेएनयू की डिग्री प्रदान करेगा। एनसीएचएम में खनियारा में पढ़ाए जा रहे होटल मैनेजमेंट में विभिन्न प्रकार के स्नातक और स्नातकोतर पाठ्यक्रमों में डिग्री प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय और एनसीएमएम के बीच हुआ है।
विज्ञापन


इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से एनसीएचएमसीटी में पढ़ाए जाने वाले सभी पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को एनसीएचएम की ओर से जेएनयू से मान्यता प्राप्त डिग्री प्रदान की जाएगी, जो उन्हें देश-विदेश में बेहतर शिक्षा के साथ-साथ छात्रवृति और शिक्षा ऋण की सहूलियत भी देगी। यह व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2023-24 से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईएचएम धर्मशाला के विभागाध्यक्ष राजन शर्मा ने बताया कि नई दिल्ली में 23 फरवरी को जेएनयू के साथ एक समझौता ज्ञापन साइन हुआ है। इस दौरान भारत सरकार के पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड़डी, पर्यटन सचिव अरविंद सिंह, जेएनयू की वीसी प्रो. शांतिश्री पंडित, एनसीएचएमसीटी के सीईओ ज्ञान भूषण, जेएनयू के रेकटर प्रो. सतीश गारकोटी, रजिस्ट्रार प्रो. रविकेश और एनसीएचएमसीटी के निदेश एलके गांगुली मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी खनियारा स्थित एसआईएचएम के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed