{"_id":"636519ceb804fc455e4de78c","slug":"state-government-will-take-a-loan-of-2-000-crores-between-the-himachal-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: विधानसभा चुनाव के बीच 2,000 करोड़ का लोन लेगी प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: विधानसभा चुनाव के बीच 2,000 करोड़ का लोन लेगी प्रदेश सरकार
Fri, 04 Nov 2022 07:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Nov 2022 07:27 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव के बीच सरकार 2,000 करोड़ रुपये का लोन लेगी। शुक्रवार को इस बाबत राजपत्र में वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच सरकार 2,000 करोड़ रुपये का लोन लेगी। शुक्रवार को इस बाबत राजपत्र में वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। 9 नवंबर तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से प्रदेश सरकार को लोन मिल जाएगा। चुनाव के बीच कर्ज को लेकर विवाद छिड़ा गया है। कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर प्रदेश के ऊपर कर्ज बढ़ाने का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
इस मामले के चुनाव प्रचार में गरमाने के आसार हैं। उधर, वित्त विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेजरी के बैलेंस को बनाए रखने, कर्मचारियों को वेतन और पेंशन देने के लिए कर्ज लेना जरूरी हो गया है। कहा गया है कि राज्य सरकार की प्रतिभूतियों की आय का उपयोग हिमाचल प्रदेश सरकार के विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। सरकार की तरफ से 500-500 करोड़ के चार लोन लेने की अधिसूचनाएं जारी की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन