{"_id":"66741a956def408cee05defa","slug":"state-cooperative-bank-devendra-shyam-said-loans-were-distributed-to-25-thousand-women-without-collateral-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सहकारी बैंक: देवेंद्र श्याम बोले- बिना जमानत के 25 हजार महिलाओं को बांटे ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सहकारी बैंक: देवेंद्र श्याम बोले- बिना जमानत के 25 हजार महिलाओं को बांटे ऋण
Thu, 20 Jun 2024 05:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:35 PM IST
सार
महिलाओं के लिए शुरू की सशक्त महिला ऋण योजना के तहत बैंक ने 25,000 से अधिक महिलाओं को 53 करोड़ के लगभग ऋण दिए हैं।
विज्ञापन
राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य सहकारी बैंक ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नया मुकाम हासिल किया है। महिलाओं के लिए शुरू की सशक्त महिला ऋण योजना के तहत बैंक ने 25,000 से अधिक महिलाओं को 53 करोड़ के लगभग ऋण दिए हैं। बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम ने बताया कि बैंकिंग सेवाओं और सामाजिक उद्देश्यों में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित कर बैंक ने व्यवसायिक लक्ष्य की दिशा में नया मील का पत्थर हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ उठाते हुए महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, बुनाई, अचार और पापड़ बनाने से लेकर स्थानीय व्यंजनों के स्टाल लगाकर आजीविका कमा रही हैं।
विज्ञापन
परिवार के जीवन स्तर में सुधार कर समाज में एक अलग छाप छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इसके तहत कोई भी महिला घरेलू व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक से बिना किसी सिक्योरिटी के एक साल के अंतराल में तीन चरणों में 21,000, 51,000 और 1,01,000 रुपये तक का ऋण ले सकती है। बैंक के प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा ने कहा कि बैंक ने सपनों का संचय-डिपॉजिट लिंक्ड जमा योजना शुरू की है। इसे बच्चों में लघु बचत की आदत को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना में अब तक 3400 के लगभग बचत खाते बैंक में खुल चुके हैं। इसमें 10 से 18 वर्ष की आयु तक के बच्चे खाता खुलवा सकते हैं।
विज्ञापन