फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   srilanka cycling team soon to visit mandi himachal pradesh

Mandi News: साइकिल से मंडी की पहाड़ियों को नापेंगे श्रीलंका के युवा

Thu, 09 Feb 2023 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Feb 2023 05:46 PM IST
सार

जसप्रीत ने पराक्रमा को रिवालसर, तुंगल घाटी, फुलाधार, मंडी शहर और आसपास के रमणीक स्थानों का भ्रमण साइकिल के माध्यम से करवाया। उन्होंने बताया कि पराक्रमा ने जल्द ही अपने पूरे दल के साथ मंडी आने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन
srilanka cycling team soon to visit mandi himachal pradesh
श्रीलंका के कोलंबो निवासी पराक्रमा मंडी की वादियां निहार रहे हैं। - फोटो : संवाद

विस्तार

श्रीलंका के युवा जल्द ही मंडी में पहुंचकर यहां की पहाड़ियों को साइकिल से नापेंगे। साइकलिंग के लिए उनको प्रेरित करने की भूमिका मंडी के साइकलिस्ट जसप्रीत पाल ने निभाई है। साइकलिंग की फील्ड में हर रोज नए आयाम स्थापित करने वाले मंडी शहर के जसप्रीत पॉल की साइकलिंग का डंका अब विदेशों में भी बजने लगा है। उनकी साइकलिंग से प्रभावित होकर विदेशी साइकलिस्ट उनसे मिलने और यहां की वादियां निहारने के लिए यहां आना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


श्रीलंका के कोलंबो निवासी 39 वर्षीय पराक्रमा जसप्रीत की साइकलिंग से प्रभावित होकर और मंडी की वादियों को निहारने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। जसप्रीत पॉल और पराक्रमा की मुलाकात साइकलिंग की विश्व स्तरीय ऐप स्ट्रावा के माध्यम से वर्ष 2020 में हुई। उसके बाद से पराक्रमा लगातार मंडी आने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन


मंडी पहुंचकर साइकिल पर यहां की वादियां निहारने के बाद पराक्रमा ने बताया कि उन्हें मंडी आने की बहुत इच्छा थी, जो अब पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि वह अब यहां पर अपनी पूरी टीम के साथ आएंगे और मंडी की पहाड़ियों पर साइकलिंग करेंगे। ईंधन की कीमतों में भारी उछाल के चलते वहां के लोग अपनी दिनचर्या के कार्यों में साइकिल का ही उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में साइकलिंग का क्रेज बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं के लिए गर्व की बात : जसप्रीत
जसप्रीत पॉल ने बताया कि यह युवाओं के लिए बहुत गर्व की बात है कि एक विदेशी साइकलिस्ट ने पूरे भारत में सिर्फ मंडी आने की इच्छा जताई और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से निहारा। जसप्रीत ने पराक्रमा को रिवालसर, तुंगल घाटी, फुलाधार, मंडी शहर और आसपास के रमणीक स्थानों का भ्रमण साइकिल के माध्यम से करवाया। उन्होंने बताया कि पराक्रमा ने जल्द ही अपने पूरे दल के साथ मंडी आने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed