फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Spur apple knocked in the market, box sold for 2500 in shimla

शिमला: स्पर सेब ने मंडी में दी दस्तक, 2500 में बिकी पेटी

Sat, 03 Jul 2021 05:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Jul 2021 05:21 PM IST
सार

भट्टाकुफर फल मंडी के कुशान ट्रेडर्स 46 नंबर के संचालक मदन लाल वर्मा ने बताया कि अभी तक मंडी में अर्ली वैरायटी का सेब आ रहा था, शुक्रवार को पहली बार स्पर वैरायटी की शुरुआत हुई है। 

विज्ञापन
Spur apple knocked in the market, box sold for 2500 in shimla
सेब(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में शुक्रवार को स्पर किस्म के सेब की एंट्री हो गई है। सीजन में पहली बार मंडी पहुंचे स्पर सेब को पहले ही दिन 2500 रुपये प्रति पेटी रेट मिला। करसोग के पांगणा के बागवान की 4 पेटियां 2500 के दाम पर बिकी।

विज्ञापन


भट्टाकुफर फल मंडी के कुशान ट्रेडर्स 46 नंबर के संचालक मदन लाल वर्मा ने बताया कि अभी तक मंडी में अर्ली वैरायटी का सेब आ रहा था, शुक्रवार को पहली बार स्पर वैरायटी की शुरुआत हुई है। बढ़िया किस्म के सेब को 2500 रुपये प्रति पेटी रेट मिले हैं। सूरत गुजरात के कारोबारी ने यह सेब खरीदा है। आने वाले दिनों में भी स्पर सेब को बढ़िया दाम मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

                       
सीजन में पहली बार 350 पहुंचे चेरी के दाम
शुक्रवार को भट्टाकुफर फल मंडी में पहली बार चेरी 350 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिकी। कोटखाई के बाघी से आए चेरी के 21 डिब्बे 350 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिके। कुशान ट्रेडर्स के संचालक मदन लाल वर्मा ने बताया कि इस सीजन में अभी तक अधिकतम 250 रुपये तक चेरी बिक रही थी, लेकिन शुक्रवार को बढ़िया किस्म की चेरी को रिकॉर्ड 350 रुपये रेट मिले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed