{"_id":"64e2086380adba91c1004393","slug":"spu-mandi-semester-exams-will-commence-from-22-august-2023-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"SPU Mandi: अब 22 अगस्त से शुरू होंगी एसपीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं, डेटशीट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SPU Mandi: अब 22 अगस्त से शुरू होंगी एसपीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं, डेटशीट जारी
Sun, 20 Aug 2023 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Aug 2023 06:05 PM IST
सार
विवि के परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने कहा कि परीक्षाएं पहले बारिश के चलते स्थगित की गई थी, लेकिन अब दोबारा से डेटशीट जारी की गई है।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी की सेमेस्टर परीक्षाएं 22 अगस्त से होंगी। इसके लिए विवि ने नई डेटशीट भी जारी कर दी है। इस डेटशीट के मुताबिक परीक्षाएं 22 अगस्त से सितंबर तक चलेंगी। सेकेंड सेमेस्टर रेगुलर और फस्ट सेमेस्टर रिअपीयर की परीक्षाओं के लिए रिवाइज्ड डेटशीट जारी की गई है। परीक्षाएं शाम के सत्र में आयोजित की जाएंगी। इसमें बीएएलएलबी सेकेंड सेमेस्टर रेगुलर की परीक्षा इवनिंग सेशन में होगी। यह परीक्षाएं 23 से 28 अगस्त तक होंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा इसी सब्जेक्ट की पहले सेमेस्टर की रिअपीयर परीक्षाएं 2 से 16 सितंबर तक होंगी। बीबीए की परीक्षा सेकेंड सेमेस्टर 23 अगस्त, जबकि पहले सेमेस्टर की रिअपीयर परीक्षाएं 31 अगस्त से 12 सितंबर तक होंगी। बीसीए सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा 23 से 25 अगस्त तक और फर्स्ट सेमेस्टर रिअपीयर की परीक्षाएं 31 अगस्त से 14 सितंबर तक होंगी। बीएड सेकेंड सेमेस्टर रेगुलर की परीक्षाएं 23 अगस्त से 25 अगस्त तक होंगी।
विज्ञापन
इसी सब्जेक्ट की फर्स्ट सेमेस्टर रिअपीयर परीक्षाएं 31 अगस्त से 12 सितंबर तक होंगी। बीबॉक फर्स्ट सेमेस्टर रिअपीयर परीक्षाएं 25 से 28 अगस्त को होंगी। बीएससी एमएससी इंटीग्रेटेड फिजिक्स की परीक्षाएं सेकंड सेमेस्टर रेगुलर परीक्षा 23 से 31 अगस्त तक होंगी, जबकि फर्स्ट सेमेस्टर रिअपीयर परीक्षाएं 2 से 14 सितंबर तक होंगी। एमए इंग्लिश सेकेंड सेमेस्टर रेगुलर 23 से 31 अगस्त तक, जबकि फर्स्ट सेमेस्टर रिअपीयर की परीक्षाएं 12 सितंबर तक होंगी।
विज्ञापन
इकोनॉमिक्स सेकेंड सेमेस्टर रेगुलर 23 से 31 अगस्त तक होंगी, जबकि फर्स्ट सेमेस्टर रिअपीयर की परीक्षाएं 14 सितंबर तक होंगी। एमए हिस्ट्री, एमए पॉलिटिकल साइंस, एमएससी मैथमेटिक्स, एमबीए, एमएससी एनवायरमेंटल साइंस, एमसीए मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, मास्टर ऑफ कॉमर्स, एमएड, एमएससी बॉटनी, एमएससी केमेस्ट्री, एमएससी ज्योग्राफी, एमएससी इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री और एमएससी फिजिक्स एवं एमएससी जूलॉजी पीजीडीसीए की परीक्षाएं सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने कहा कि परीक्षाएं पहले बारिश के चलते स्थगित की गई थी, लेकिन अब दोबारा से डेटशीट जारी की गई है।