खेलकूद प्रतियोगिता: वॉलीबॉल में अंबोटा, रोहड़ू और कंडाघाट अगले दौर में
सोलन जिले के कंडाघाट में प्रदेश राजकीय अंतर बहुतकनीकी कॉलेजों की छात्रा खेलकूद के दूसरे दिन वॉलीबाल, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के मुकाबले हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट में प्रदेश राजकीय अंतर बहुतकनीकी कॉलेजों की छात्रा खेलकूद के दूसरे दिन वॉलीबाल, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के मुकाबले हुए। दूसरे दिन वॉलीबाल के मैचों में अंबोटा ने किन्नौर को, रोहड़ू ने हमीरपुर को, तलवाड़ ने कांगड़ा को और कंडाघाट ने तलवाड़ को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। टेबल टेनिस मुकाबलों में बिलासपुर ने किन्नौर को, कांगड़ा ने लाहौल-स्पीति को, कंडाघाट ने अंबोटा को, सुंदरनगर ने हमीरपुर को और रोहड़ू ने बिलासपुर को हराया। बैडमिंटन मुकाबलों में पांवटा साहिब ने तलवाड़ को, हमीरपुर ने बनीखेत को, कंडाघाट ने प्रगति नगर को और रोहड़ू ने हमीरपुर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। तीन दिन तक चलने वाले इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच शनिवार को खेले जाएंगे। समापन समारोह में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
धर्मशाला ने बनीखेत कॉलेज को 5-0 से हराया
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता के मुकाबलों में पीजी सेंटर शिमला ने यूआईआईटी शिमला को 3-1 से हराया। दूसरे मैच में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला ने डीएवी बनीखेत को 5-0 से पराजित किया। चंबा कॉलेज ने क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला को 6-0 से शिकस्त दी। शाहपुर ने भोरंज को 5-0, ऊना ने बिलासपुर को 3-0 से हराया। मंडी ने एक रोमांचक मुकाबले में सीमा को 5-4 से पराजित किया। खड्ड ने जोगिंद्रनगर कॉलेज को 7-0, नादौन ने नालागढ़ को 8-0 के भारी अंतर से शिकस्त दी। रामपुर ने कोटशेरा को 5-4 से पराजित किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. विद्या सागर शर्मा ने बताया कि पुलिस मैदान बारगाह और चंबा चौगान में मैच करवाए जा रहे हैं।