{"_id":"6264f9c54d19f9790a03efb8","slug":"speeding-truck-hits-bike-kills-three-youths-in-rampur-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दर्दनाक हादसा: टिपर और बाइक की टक्कर, तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दर्दनाक हादसा: टिपर और बाइक की टक्कर, तीन युवकों की मौत
Sun, 24 Apr 2022 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 Apr 2022 06:25 PM IST
सार
रामपुर में टिपर और बाइक की टक्कर होने से तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से भाग रहे आरोपी टिपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुई बाइक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिमला के पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत एनएच-पांच पर सफेद ढांक के पास शनिवार देर रात दो बजे टिपर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाए।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से भाग रहे आरोपी टिपर चालक को गिरफ्तार कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि बाइक (एचपी-6ए 7848) पर तीन युवक रामपुर से खनेरी की ओर जा रहे थे। सफेद ढांक के पास टिपर (एचपी 95-8200) से बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार राहुल सैनी (20) पुत्र रमेश सैनी निवासी ज्यूरी कोटला तहसील रामपुर, अनित नेगी (21) पुत्र राजपाल गांव रूपी तहसील निचार जिला किन्नौर और विनोद कुमार (26) पुत्र जिया लाल गांव चौरा तहसील निचार जिला किन्नौर की मौत हो गई। पुलिस ने टिपर चालक देवी राम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन