फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Specialist doctors will be posted in CHC according to diseases

Specialist Doctors: हिमाचल के सीएचसी में बीमारियों के हिसाब से तैनात होंगे विशेषज्ञ चिकित्सक

Mon, 28 Nov 2022 07:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Nov 2022 07:23 PM IST
सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब बीमारियों के हिसाब से ही डॉक्टरों की तैनाती होगी। क्षेत्रों में जिस बीमारी के ज्यादा रोगी होंगे, वहां के नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उन्हीं बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। 

विज्ञापन
Specialist doctors will be posted in CHC according to diseases
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब बीमारियों के हिसाब से ही डॉक्टरों की तैनाती होगी। क्षेत्रों में जिस बीमारी के ज्यादा रोगी होंगे, वहां के नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उन्हीं बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी।  इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बीमारियों से ग्रसित लोगों का सर्वे करने जा रहा है। इससे स्थिति साफ हो जाएगी कि क्षेत्र में किस विशेषज्ञ डॉक्टर की जरूरत है। हिमाचल प्रदेश में डेढ़ सौ के करीब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। स्वास्थ्य विभाग की योजना के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में दो-दो विशेषज्ञों की तैनाती की जानी है।

विज्ञापन


हिमाचल नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत विभाग इस योजना को सिरे चढ़ाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को जिला अस्पतालों से जोड़ा जाएगा। गंभीर मामले की स्थिति में मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी राय ली जाएगी। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आधारभूत ढांचे से विकसित होंगे। इनमें मरीजों के टेस्ट, मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड की व्यवस्था, विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल स्टाफ तैनात होगा। क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए जिला व मेडिकल कॉलेज न आना पड़े, इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करना चाहता है। 
विज्ञापन


प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अब डॉक्टरों की कमी नहीं है। अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है। हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधा मजबूत करने के लिए जिलों में बीमारी को लेकर सर्वे किया जाएगा। उसी आधार पर डॉक्टरों की तैनाती की जानी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed