फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Special train will run on Solan-Shimla track, board has decided for the convenience of the people

Special Train: सोलन-शिमला ट्रैक पर स्पेशल ट्रेन शुरू, लोगों की सुविधा के लिए बोर्ड ने लिया निर्णय

Wed, 19 Jul 2023 10:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Jul 2023 10:11 PM IST
सार

 कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर सोलन से शिमला तक स्पेशल ट्रेन शुरू कर दी गई है। रेलवे बोर्ड ने बारिश के करीब 10 दिन बाद लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Special train will run on Solan-Shimla track, board has decided for the convenience of the people
स्पेशल ट्रेन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर सोलन से शिमला तक स्पेशल ट्रेन शुरू कर दी गई है। रेलवे बोर्ड ने बारिश के करीब 10 दिन बाद लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए यह फैसला लिया है। यह ट्रेन शिमला से सुबह 8:15 बजे रवाना होगी और 11:15 बजे सोलन पहुंचेगी। वहीं सोलन से 02:30 बजे रवाना होगी और 05:25 बजे शिमला पहुंचेगी।

विज्ञापन


ट्रेन के समरहिल, जतोग, तारादेवी, शोघी, कैथलीघाट, कनोह, कंडाघाट, सलोगड़ा रेलवे स्टेशन पर हाल्ट भी रखा गया है ताकि लोगों को सुविधा दी जा सके। सोलन-शिमला ट्रेन के शुरू होने से गांव के लोगों को भी सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। वहीं यह लोग अब आसानी से बाजार में पहुंच सकेंगे। जबकि अन्य सभी ट्रेनें बोर्ड की ओर से छह अगस्त तक रद्द की हुई है।
विज्ञापन


गौर रहे कि कालका-शिमला रेल सेक्शन में कालका से सोलन तक मूसलाधार बारिश के बाद काफी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर ट्रैक पर भारी मात्रा में मलबा आ गया है। जबकि कई स्टेशनों में पुलिया में अधिक पानी का बहाव आने के बाद बह गई है। यहां पर केवल ट्रैक ही रह गया है। ऐसे में कालका से सोलन तक ट्रेन चलाना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे देखते हुए बोर्ड की ओर से इसे रद्द कर दिया है। हालांकि रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रैक को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। वहीं सोलन से शिमला तक बारिश का सिलसिला थमने के बाद से सोलन-शिमला रेलवे ट्रैक पर इंजन को दौड़ाकर जांच कर ली है। अब बुधवार से ट्रैक पर सोलन-शिमला स्पेशल ट्रेन चलनी शुरू हो गई है।


उधर, रेलमंडल अंबाला के डीआरएम गुरिंदर मोहन सिंह ने बताया कि रोजाना एक ट्रेन शिमला से सोलन और सोलन से शिमला चलाई जाएगी। लोगों की सुविधा देने के लिए ट्रेन चलाई गई है। जल्द ही ट्रैक भी सुचारू होगा। इसके बाद सभी ट्रेनें चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed