{"_id":"5e97028a8ebc3e769c72345b","slug":"special-train-running-between-curfew-on-world-heritage-kalka-shimla-track-for-water-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की आपूर्ति के लिए विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक पर कर्फ्यू के बीच चली विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की आपूर्ति के लिए विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक पर कर्फ्यू के बीच चली विशेष ट्रेन
Wed, 15 Apr 2020 06:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 Apr 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से पेयजल आपूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग पर कर्फ्यू के बीच रेलवे ने पेयजल आपूर्ति के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन से रेलवे स्टेशनों सहित रेलवे कर्मचारियों के आवास में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। यह निर्णय संबंधित स्टेशनों सहित गृह क्षेत्रों में पेयजल किल्लत के तहत लिया गया है। संबंधित क्षेत्र में ट्रेन के माध्यम से ही पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इनके पास पानी के लिए कोई अन्य माध्यम नहीं है। अब एक सप्ताह के चार दिन बाद ट्रेन के माध्यम से यहां पर पानी की सप्लाई दी जाएगी। जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस के चलते प्रदेश भर में कर्फ्यू लगाया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन के बंद होने से कालका-शिमला रेल मार्ग के स्टेशनों सहित कर्मचारियों के गृह क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई भी ठप हो गई थी, जिसके कारण संबंधित स्टेशन सहित अन्य कर्मचारियों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद रेलवे विभाग की ओर से पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। यह कालका से सुबह आठ बजे छह हजार लीटर पानी की सप्लाई लेकर आती है, जिसमें बड़ोग स्टेशन पर इसमें फिर से पानी भरा जाता है, और यह शिमला के रवाना हो रही है। वहीं यह ट्रेन सप्लाई देने के बाद दूसरे दिन शिमला से दस बजे वापस कालका के लिए पहुंचेगी। इसमें ट्रेन के माध्यम से चार या फिर पांच दिन बाद सप्लाई प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन