{"_id":"60d31ddf6431631e9834af28","slug":"sp-kullu-slapped-cm-security-asp-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: गडकरी के दौरे में हंगामा, सीएम के सामने पुलिस अफसरों में चले लात-घूंसे, जांच के आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: गडकरी के दौरे में हंगामा, सीएम के सामने पुलिस अफसरों में चले लात-घूंसे, जांच के आदेश जारी
Wed, 23 Jun 2021 07:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 23 Jun 2021 07:06 PM IST
सार
भुंतर एयरपोर्ट के बाहर एसपी कुल्लू ने सीएम सिक्योरिटी के एएसपी रैंक के अधिकारी को तमाचा जड़ दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों में हुई तीखी नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हिमाचल प्रदेश के कुल्लू दौरे के दौरान भुंतर एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अफसर आपस में ही भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी व एडिशनल एसपी बृजेश सूद को थप्पड़ जड़ दिया। जवाब में सीएम की सिक्योरिटी में तैनात कर्मचारियों ने एसपी को घेर लिया और मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत सिंह ने एसपी को लातों से मारा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने हुए प्रदेश को शर्मसार करने वाले इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने पर कुल्लू से लेकर शिमला तक हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सेंट्रल रेंज मंडी के डीआईजी मधुसूदन ने जांच शुरू कर दी। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी संजय कुंडू भी शिमला से कुल्लू के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे नितिन गडकरी पांच दिवसीय दौरे पर कुल्लू पहुंचे थे।
विज्ञापन
मंत्री को रिसीव करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लाव लश्कर के साथ भुंतर एयरपोर्ट पहुंचे। सूत्रों की मानें तो तय प्रोटोकॉल के अनुसार गडकरी के वाहनों के काफिले में सिर्फ मुख्यमंत्री का वाहन शामिल होना था और बाकी वाहनों को काफिले के पीछे चलना था, लेकिन वाहनों को काफिले में शामिल करने को लेकर एसपी कुल्लू और एडिशनल एसपी सीएम सुरक्षा के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि एक जगह काफिला रुकने पर एसपी और एडिशनल एसपी के बीच कहासुनी हो गई।
बहस के दौरान ही एसपी ने एडिशनल एसपी को थप्पड़ जड़ दिया। प्रभारी को थप्पड़ मारे जाने पर सीएम सुरक्षा के कर्मचारी उग्र हो गए और एसपी को पकड़कर घेरने की कोशिश करने लगे। एसपी ने बचने का प्रयास किया तो मुख्यमंत्री के पीएसओ बलवंत सिंह ने गौरव को लातें जड़ दीं। इसी दौरान स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और एसपी के पक्ष में मुख्यमंत्री की गाड़ी के आगे खड़े होकर हंगामा करने लगे। आनन फानन में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को हटाकर मुख्यमंत्री के वाहन को रवाना कराया।
सीएम ने तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
भुंतर एयरपोर्ट के बाहर मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी और एसपी कुल्लू के बीच हुई झड़प के बाद मुख्यमंत्री ने मामले में जांच करने वाले अधिकारियों से तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। सीएम ने कहा कि यह घटना दुखद है और इस मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद