NEET Result 2024: आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट का बेटा आयुष बनेगा डॉक्टर, बिना कोचिंग पास की नीट परीक्षा
चंबा के चुराह क्षेत्र के रहने वाले आयुष शर्मा ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। आयुष की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के चुराह क्षेत्र के रहने वाले आयुष शर्मा ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। आयुष की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। आयुष गांव सिद्दोट के रहने वाले है। आयुष ने इसका श्रेय अपने माता पिता और गुरूजनों को दिया है। बिना किसी कोचिंग के आयुष ने यह परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है। आयुष ने 720 में से 621 अंक हासिल किए है। जानकारी के अनुसार आयुष ने जमा दो तक की पढ़ाई बैरा स्यूल सेंट्रल स्कूल सुरंगानी से की। आयुष शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रहा। आयुष के पिता देवेद्र शर्मा आयुर्वेदिक विभाग में फार्मासिस्ट है। जबकि माता सुमन शर्मा कुशल गृहिणी है। आयुष की इस उपलब्धि के बाद रिश्तेदार और सगे संबंधी बधाई देने के लिए आयुष के घर पहुंच रहे है। पिता देवेंद्र शर्मा ने बताया कि आयुष ने बिना कोचिंग यह उपलब्धि हासिल की है।
लंज के अनिकेत शांडिल ने नीट में प्राप्त किए 617 नंबर
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत लंज खास के अनिकेत शांडिल ने इस बार की नीट परीक्षा में 617 नंबर लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनिकेत ने जमा दो तक की अपनी पढ़ाई निजी स्कूल नगरोटा सूरियां से की है। अनिकेत के पिता उत्तम चंद और माता कविता देवी वर्तमान में अध्यापक के पद पर तैनात है। अनिकेत शांडिल ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया है, वहीं क्षेत्र के लोगों ने अनिकेत और उनके माता-पिता को इस कामयाबी पर बधाई दी है और बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
जवाली के अकृत धनोआ ने बिना कोचिंग के पास की नीट परीक्षा
उपमंडल जवाली गांव भलाड़ के बलकार सिंह पुत्र अकृत धनोवा ने नीट की परीक्षा में 663 अंक प्राप्त किए हैं। अकृत रोजाना आठ से नौ घंटे अपनी बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई के साथ तैयारी की है। सोशल मीडिया से दूर रहकर इंटरनेट का उपयोग सिर्फ पढ़ाई के लिए किया। दिन रात की इस मेहनत के बूते उसने यह मुकाम हासिल किया है। अकृत धनोवा ने कहा कि उसकी इस सफलता में उनके माता-पिता और शिक्षकों का सहयोग है। उन्होंने हमेशा उसे आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।
एंजल ने पास की नीट की परीक्षा, परिजनों में खुशी
उपमंडल जवाली की पंचायत ढन की प्रधान बीना देवी के बेटे एंजल ने नीट की परीक्षा में 662 अंक प्राप्त किए हैं। अब वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनेगा। इस सफलता के बाद घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। एंजल की माता बीना देवी गृहिणी हैं और मौजूदा समय में पंचायत प्रधान हैं जबकि पिता मुलख राज अपनी दुकान करते हैं। एंजल का सपना है कि वह देश के नामी ऑल इंडिया मेडिकल साइंसेज संस्थान में दाखिला लें, इसके लिए उसने तैयारी की और सफलता भी हासिल हुई। एंजल ने कहा कि उसकी इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता और शिक्षकों का सहयोग है। उन्होंने हमेशा उसे आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।